होम›खेल›लखनऊ वीमेन्स प्रीमियर लीग: ट्रॉफी और लोगो हुए रिवील, 23 सितंबर से सजेगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ - Lucknow News
खेल

लखनऊ वीमेन्स प्रीमियर लीग: ट्रॉफी और लोगो हुए रिवील, 23 सितंबर से सजेगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Womens Premier League Launch | Trophy Logo Reveal News लखनऊ वीमेन्स प्रीमियर लीग:ट्रॉफी और लोगो हुए रिवील, 23 सितंबर से सजेगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
लखनऊ वीमेन्स प्रीमियर लीग:  ट्रॉफी और लोगो हुए रिवील, 23 सितंबर से सजेगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Womens Premier League Launch | Trophy Logo Reveal News

लखनऊ वीमेन्स प्रीमियर लीग:ट्रॉफी और लोगो हुए रिवील, 23 सितंबर से सजेगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ

- कॉपी लिंक

लखनऊ में पहली बार आयोजित होने जा रही लखनऊ वीमेन्स क्रिकेट लीग की ट्रॉफी और लोगो का गुरुवार को बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में अनावरण किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (CAL) के अध्यक्ष व लीग के चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल और सीएएल सचिव केएम खान ने ट्रॉफी रिवील

23 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

डॉ नवनीत सहगल ने बताया कि यह आयोजन लखनऊ की महिला क्रिकेटरों के लिए पहला बड़ा पेशेवर मंच है। लीग का आगाज 23 सितंबर से होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। शुरुआती मुकाबले गोमती रिवर फ्रंट स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे, वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट्स (डे-नाइट) में होंगे। इस लीग के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

लीग का प्रारूप और मुख्य विशेषताएं

कुल टीमें और मैच : 6 टीमें, 12 मैच, 480 ओवर और 140 महिला खिलाड़ी।

मैच फॉर्मेट : 20-20 ओवर के मुकाबले, 6 ओवर का पावरप्ले। स्कोर बराबर होने पर सुपर ओवर से फैसला।

पूल : टीमों को दो पूलों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

खिलाड़ियों को इतने रुपए मिलेंगे

लीग में भाग लेने वाली रेटिंग खिलाड़ियों (जैसे चांदनी शर्मा, संध्या यादव, सोनाली सिंह आदि) को 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेंगे। वहीं अन्य खिलाड़ियों का बेस प्राइज 3 से 5 हजार रुपये रखा गया है।

विजेता टीम : ₹2 लाख

उपविजेता टीम : ₹1.50 लाख

प्लेयर ऑफ द सीरीज : ₹10 हजार

ऑरेंज और पर्पल कैप : ₹15,000 - ₹15,000

प्लेयर ऑफ द मैच : ₹2,000

टीमें और उनके मालिक

लखनऊ वॉरियर्स : खुशबू, दिबेश एवं मनीष

लखनऊ चैलेंजर्स : प्रदीप मिश्रा

रहीमाबाद रॉयल्स : साद खान

लखनऊ शेरानिज : आरिफ हसन

सेज फाल्कन : बृजेश यादव

अनावरण समारोह में लीग कमिश्नर एस.पी. मिश्रा, आयोजन सचिव प्रियंका शैली, आयोजन समिति के अध्यक्ष पीयूष पांडेय, संयुक्त सचिव नईम चिश्ती और वित्त समिति के राकेश सिंह सहित कई खेल हस्तियां उपस्थित रहीं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें