यूपी: मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 23 सितंबर से सक्रिय होगा चक्रवात; यहां होगी भारी बारिश
{"_id":"6ab2a88eabbbd15dfe0c6642","slug":"up-with-the-monsoon-s-departure-the-state-s-weather-takes-a-u-turn-a-cyclone-will-become-active-from-septem-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मानसून…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab2a88eabbbd15dfe0c6642","slug":"up-with-the-monsoon-s-departure-the-state-s-weather-takes-a-u-turn-a-cyclone-will-become-active-from-septem-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 23 सितंबर से सक्रिय होगा चक्रवात; यहां होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मानसून की विदाई के बीच प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, 23 सितंबर से सक्रिय होगा चक्रवात; यहां होगी बारिश
Wed, 23 Sep 2026 12:00 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:00 AM IST
सार
Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात की वजह से एक सप्ताह तक बारिश का दौर चलेगा।
विज्ञापन
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र से बुधवार से उत्तर प्रदेश में मौसम फिर करवट लेगा। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 से 28 सितंबर के दाैरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसका असर पूर्वांचल, तराई और मध्य यूपी में ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में बारिश के साथ अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। 25 से 27 सितंबर के बीच यूपी के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि 26 सितंबर को पूर्वी तराई के जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इधर मंगलवार को भी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी और 28 सितंबर तक इसका असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Monsoon Return; कानपुर में 27 तक झमाझम बारिश, आंधी-गरज और तेज हवा की IMD की चेतावनी - kanpur monsoon rain imd warns of heavy showers till sept 27

UP Weather, 24 सितंबर: प्रयागराज-बनारस-गोरखपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बदलने जा रहा है मौसम, चल सकतीं तेज हवाएं, आ सकते बादल, बारिश भी संभव - weather is changing in eastern region including varanasi strong winds are expected cloudy rain is also possible


