यूपी में 23 IPS अफसरों को मिली पहली तैनाती, 18 लाख की नौकरी छोड़ने वाले दिनेश गोदारा बने अयोध्या के एएसपी - 23 ips officers get first postings in up dinesh godara ayodhya asp
यूपी में 23 IPS अफसरों को मिली पहली तैनाती, 18 लाख की नौकरी छोड़ने वाले दिनेश गोदारा बने अयोध्या के एएसपी उत्तर प्रदेश में 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पहली नियमित तैनाती मिली है, जिसमें 2023 और 2024 बैच के अधिकारी…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में 23 IPS अफसरों को मिली पहली तैनाती, 18 लाख की नौकरी छोड़ने वाले दिनेश गोदारा बने अयोध्या के एएसपी
उत्तर प्रदेश में 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पहली नियमित तैनाती मिली है, जिसमें 2023 और 2024 बैच के अधिकारी शामिल हैं। दिनेश गोदारा को अयोध्या का एएसपी बनाया गया है।
HighLights
- उत्तर प्रदेश में 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पहली तैनाती मिली।
- दिनेश गोदारा को अयोध्या का एएसपी नियुक्त किया गया।
- इनमें 2023 और 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शासन ने 23 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों की नियमित तैनाती की है। इनमें वर्ष 2023 बैच के 12 और 2024 बैच के 11 आईपीएस अफसर शामिल हैं। जिन अफसरों की नियमित तैनाती की गई है उनमें सिविल सेवा परीक्षा में 150 वां स्थान हासिल करने वाले राजस्थान निवासी दिनेश गोदारा भी शामिल हैं। उन्हें अयोध्या का एएसपी बनाया गया है। दिनेश ने आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक किया है। उन्हें 18 लाख रुपये सालाना वेतन की नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक सेवा का रास्ता चुना है।
वहीं दिल्ली निवासी सुभम जैन को वाराणसी भेजा गया है। मध्य प्रदेश निवासी सृष्टि जैन को अलीगढ़ में तैनात किया गया है। इसके अलावा मानसी को बस्ती, बजरंग प्रसाद को आगरा, प्रेमसुख दरिया को बुुलंदशहर, विनय कुमार यादव को सीतापुर, संचित शर्मा को नोएडा, एस दीप्थी चाह्वाण को प्रयागराज, श्लोक गौतम को हरदोई, दीक्षा भोरिया को मेरठ और सुमेध मिलिंद जाधव को बदायूं में तैनात किया गया है।
इसी प्रकार वर्ष 2024 बैच के आईपीएस अधिकारियों में अंकित बंसल को लखनऊ कमिश्नरेट, अंजना दहिया को कानपुर कमिश्नरेट, अभय राजेंद्र दागा को गाजियाबाद कमिश्नरेट, जयबिंद कुमार गुप्ता को फिरोजाबाद, प्रदीप कुमार को उन्नाव, सम्यक चौधरी देवरिया, कनिष्क आर जमकर को बहराइच, सारिका चौधरी को सहारनपुर, ईश्वर लाल गुर्जर को आजमगढ़, सिमरन सिंह को झांसी व मोहम्मद आफताब आलम को बाराबंकी में तैनात किया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गाजियाबाद में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 21 अस्पताल पैनल से बाहर; सामने आईं ये गड़बड़ियां

यूपी चुनाव को लेकर ‘आधी आबादी’ पर भाजपा का पूरा दांव, महिलाओं को आर्थिक मदद देने की तैयारी में योगी सरकार - yogi governments big move targeting ups half the population women to receive direct financial aid ahead of elections

भविष्य की तैयारी की रूपरेखा: कैसे उत्तर प्रदेश और सिफी एक एआई-तैयार राज्य पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं


