होमशिक्षा-करियरयूपी चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, CEC ज्ञानेश कुमार Gen-Z से करेंगे मुलाकात; दो दिन के दौरे में जानेंगे हाल
शिक्षा-करियर

यूपी चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, CEC ज्ञानेश कुमार Gen-Z से करेंगे मुलाकात; दो दिन के दौरे में जानेंगे हाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम प्रदेश के दौरे पर आ रही है। हाइलाइट्स लखनऊ में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्…

Navbharat Times के अनुसार23 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
यूपी चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, CEC ज्ञानेश कुमार Gen-Z से करेंगे मुलाकात; दो दिन के दौरे में जानेंगे हाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम प्रदेश के दौरे पर आ रही है।

हाइलाइट्स

लखनऊ में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का है कार्यक्रम

युवा वोटरों का मन टटोलने की कोशिश करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

कॉल्विन तालुकदार कॉलेज से कार्यक्रमों की होगी शुरुआत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 24 अगस्त से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाला है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त प्रदेश के Gen-Z से सीधा संवाद करेंगे। चुनावी अभियान में इस वर्ग को जोड़ने की तैयारी है। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल, महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश में चुनावी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के युवा वोटरों के बीच चुनावी साक्षरता को बढ़ाने की योजना पर भी काम तेज होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करना है। साथ ही, युवाओं और भविष्य के मतदाताओं को चुनावी प्रणाली से जोड़ना, निर्वाचन से संबंधित जानकारी को बढ़ावा देना और बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत करके उनके अनुभवों और सुझावों को समझना है।

कॉलेज पहुंचेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में शुरुआती शिक्षा ली थी। 24 अगस्त को वे इसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे। 24 अगस्त की सुबह इसी कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें वे भाग लेंगे। इसके बाद ज्ञानेश कुमार लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) और निर्वाचन आयोग के डिजिटल मंच ईसीआईनेट पर आयोजित एक दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

तीन चरणों में आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) और ईसीआईनेट पर क्षेत्रीय सम्मेलन पूरे राज्य में तीन चरणों में लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे। लखनऊ में आयोजित होने वाले पहले चरण में 20 जिलों लखनऊ, शाहजहांपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, गोंडा, बहराइच, मैनपुरी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, प्रतापगढ़, हरदोई, खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और मीडिया नोडल अधिकारी शामिल होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत 2018 में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) शुरू किए थे। इसका उद्देश्य छात्रों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका व कामकाज से परिचित कराना था।

ईएलसी का बदला है स्वरूप

अधिकारियों ने बताया कि सूचना और संचार के बदलते परिदृश्य और युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए, ईएलसी कार्यक्रम को अब ईएलसी 2.0 के रूप में फिर से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ईएलसी क्लबों को ऐसे मंच के तौर पर विकसित करना है जो साल भर सक्रिय रहें, जिनमें व्यावहारिक अनुभव मिले और जो डिजिटल रूप से सक्षम हों।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपनी यात्रा के दूसरे दिन 25 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ और आसपास के जिलों के लगभग 500 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सीधे बातचीत करेंगे।

सीईओ ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व में आयोग का यह दो दिवसीय कार्यक्रम छात्रों और भविष्य के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ हासिल करने का मौका देगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह बूथ स्तरीय अधिकारियों के जमीनी अनुभवों और सुझावों का इस्तेमाल करके चुनावी प्रक्रिया को ज्यादा असरदार, सुलभ और पारदर्शी बनाने के मकसद से सार्थक बातचीत के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर भी काम करता है। उन्होंने कहा कि बाद के चरणों में पूरे राज्य में ईएलसी और ईसीआईनेट पर इसी तरह की क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें