होमक्राइमCM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
क्राइम

CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं UP News: संतकबीरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के मंच से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. रोजगार, स्किलिंग और यूपी के विका…

ABP News के अनुसार11 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

सौजन्य से:- ABP News

CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

UP News: संतकबीरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के मंच से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. रोजगार, स्किलिंग और यूपी के विकास को लेकर विपक्ष को घेरा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने उत्तर प्रदेश को लंबे समय तक बीमारू राज्य बनाए रखा.

मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर में 684 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रोजगार, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा.

राहुल-अखिलेश पर रोजगार के मुद्दे पर हमला

सीएम योगी ने रोजगार और युवाओं के मुद्दे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप का नया इकोसिस्टम तैयार हुआ है और युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “राहुल जी और अखिलेश यादव जी, पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं, आपकी कही हुई बातें कभी-कभी हास्यास्पद लगती हैं.”

सीएम योगी ने कहा कि रोजगार के लिए युवाओं को स्किलिंग की जरूरत है और भाजपा सरकार इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, आईआईआईटी, आईआईएम, एम्स और स्किल डेवलपमेंट सेंटर की संख्या बढ़ाई गई है.

देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण

‘पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से डरते थे लोग’

सीएम योगी ने कहा कि संतकबीरनगर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा और बलरामपुर जैसे क्षेत्रों में कभी इंसेफ्लाइटिस का भय रहता था. उन्होंने कहा कि हर मां अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती थी, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारें इस समस्या का समाधान नहीं कर पाईं. योगी ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इंसेफ्लाइटिस को पूरी तरह समाप्त करने का काम किया है.

‘अब त्योहारों पर नहीं होता डर का माहौल’

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले त्योहारों के समय प्रशासन को सुरक्षा के लिए मौके पर जाना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में ऐसा माहौल है कि लोग बिना डर के त्योहार मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल, रामनवमी शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन जैसे आयोजनों में सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है.

‘नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया तो होगी सख्त कार्रवाई’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, किसान सम्मान निधि और पेंशन योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि संतकबीरनगर में बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है.

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें