वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी; कई उड़ानों को किया डायवर्ट, कई फ्लाइट रद्द
वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी; कई उड़ानों को किया डायवर्ट, कई फ्लाइट रद्द एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलट ने खराबी की सूचना दी. By ETV Bharat Uttar…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर तकनीकी खराबी; कई उड़ानों को किया डायवर्ट, कई फ्लाइट रद्द
एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलट ने खराबी की सूचना दी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 11, 2026 at 6:23 PM IST
वाराणसी : जिले के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट तकनीकी खराबी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं हैं. इसके साथ ही अहमदाबाद और नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट को डायवर्ड किया गया, वहीं अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रोका गया है. लगभग दो घंटे तक उड़ान प्रभावित होने के बाद अब फिर से स्थिति सामान्य हो रही है.
एयरपोर्ट के निर्देशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलट ने खराबी की सूचना दी. इसके बाद एयरपोर्ट की टीम मौके पर गई, उसने जांच की. गड़बड़ी मिलने के साथ तत्काल विमान के संचालन पर रोक लगा दी गई.
उन्होंने बताया कि इसकी वजह से दिल्ली, अहमदाबाद, नवी मुंबई से वाराणसी आ रही फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई है. कुछ विमान वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुके थे, जिन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है.
दो घंटे रोक के कारण अहमदाबाद से आने वाली एक फ्लाइट और नवी मुंबई से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ड किया गया था. वहीं अयोध्या, दिल्ली और लखनऊ से आने वाली फ्लाइट जिसे रोका गया था, उन्हें सामान्य अराइवल करवाया जा रहा है.
बता दें कि वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर किस तरीके की तकनीकी गड़बड़ी आई है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रनवे में खराबी आई थी, जिसे ठीक कराने के लिए दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक विमानों के संचालन पर रोक लगी थी. खराबी अब सही हो गई है, स्थिति सामान्य है.
यह भी पढ़ें : वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के पास मिला प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन, महिला मित्र के साथ जा रहा था मुंबई
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

2026 लाइवलॉ (एससी) 786 | राहुल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और अन्य

यूपी: गुरुवार से पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का अलर्ट, वाराणसी सहित इन 20 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

खराब मौसम की मार, वाराणसी जा रहीं इंडिगो की दो उड़ानें लखनऊ डायवर्ट


