होमसेहतयूपी में 2027 का चुनावी दांव; बसपा की रणनीति की राह पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी
सेहत

यूपी में 2027 का चुनावी दांव; बसपा की रणनीति की राह पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी

यूपी में 2027 का चुनावी दांव; बसपा की रणनीति की राह पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published…

etvbharat.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 10:18 am बजे
यूपी में 2027 का चुनावी दांव; बसपा की रणनीति की राह पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी

सौजन्य से:- etvbharat.com

यूपी में 2027 का चुनावी दांव; बसपा की रणनीति की राह पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 3:10 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी चुनावी तैयारियों का औपचारिक आगाज कर दिया है. पार्टी ने शुक्रवार को 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की पहली सूची जारी की है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की कार्यशैली की तर्ज पर नियुक्त किए गए इन प्रभारियों को आगे चलकर संबंधित विधानसभा सीटों से पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है.

सूची में सामाजिक संतुलन साधने की स्पष्ट कोशिश दिखाई देती है. 28 प्रभारियों में 6 मुस्लिम, 3 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल हैं. यानी सूची में मुस्लिम समुदाय को लगभग 21 प्रतिशत और महिलाओं को करीब 11 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है. इसके अलावा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता से स्थान मिला है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पार्टी का विशेष फोकस भी इस सूची से साफ झलकता है. मेरठ जनपद की किठौर, मेरठ कैंट और मेरठ शहर विधानसभा सीटों सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. इससे संकेत मिलता है कि आज़ाद समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी आधार को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है.

राजनीतिक गलियारों में अब सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या इन प्रभारियों को ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी बनाया जाएगा. यदि ऐसा होता है तो माना जाएगा कि चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात अभी से बिछानी शुरू कर दी है. फिलहाल पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाकर अपने राजनीतिक इरादे स्पष्ट कर दिए हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें