20 नवंबर से हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी: कानपुर-छपरा ट्रेन का अनवरगंज स्टेशन से जाने का समय बदला - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Anwarganj Station Train Schedule Change | Hyderabad Gorakhpur Express Route 20 नवंबर से हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी:कानपुर-छपरा ट्रेन का अनवरगंज स्ट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Anwarganj Station Train Schedule Change | Hyderabad Gorakhpur Express Route
20 नवंबर से हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी:कानपुर-छपरा ट्रेन का अनवरगंज स्टेशन से जाने का समय बदला
- कॉपी लिंक
कानपुर-झांसी स्टेशन के बीच बैलास्ट-लेस ट्रैक निर्माण कार्य के चलते रद्द की गई हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन को निरस्त करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इससे कानपुर और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगी।
20 नवंबर से बदले मार्ग से चलेगी ट्रेन हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक छह फेरों में बदले मार्ग से चलेगी। ट्रेन इटारसी-जबलपुर, ओहन, हरपालपुर होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक छह फेरे इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे के इस बदलाव से कानपुर से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग की जानकारी मिल जाएगी। इससे अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।
फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का समय बदला ट्रेन संख्या 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस के समय में भी संशोधन किया गया है। नए समय के अनुसार ट्रेन कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर शाम 5:21 बजे पहुंचेगी और 5:26 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर शाम 5:40 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन का उन्नाव स्टेशन पर ठहराव शाम 6:21 बजे से 6:23 बजे तक रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के शोधित मार्ग और समय की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर-गोंडा और मुगमा में चल रहा री-मॉडलिंग का काम: मेमू, डेमू समेत कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले रास्ते - Gorakhpur News

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली इन चार ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानिए नया रूट

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना - kanpur central train route changes on sept 26 check diversions


