होम›खेल›कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर ड्रेनेज का ग्रहण, छिने यूपी टी-20 के मैच, लाखों फैंस मायूस
खेल

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर ड्रेनेज का ग्रहण, छिने यूपी टी-20 के मैच, लाखों फैंस मायूस

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर ड्रेनेज का ग्रहण, छिने यूपी टी-20 के मैच, लाखों फैंस मायूस यूपीसीए के पदाधिकारी स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम के बावजूद साल 2024 से मैच कराते रहे हैं. By ETV Bharat Uttar Prad…

ETV Bharat के अनुसार6 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर ड्रेनेज का ग्रहण, छिने यूपी टी-20 के मैच, लाखों फैंस मायूस

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम पर ड्रेनेज का ग्रहण, छिने यूपी टी-20 के मैच, लाखों फैंस मायूस

यूपीसीए के पदाधिकारी स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम के बावजूद साल 2024 से मैच कराते रहे हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 6, 2026 at 12:32 PM IST

कानपुर : ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में 31 अगस्त की दोपहर तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी अपना रूटीन काम करने के साथ ही बीच-बीच में समय निकालकर मैदान के बीचोबीच जा रहे थे और आसमान की ओर देख रहे थे. अचानक आसमान में जैसे ही काले बादल छाए और रविवार देर रात जमकर बारिश हुई तो क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पसीने छूटे गए. वजह, बारिश के कारण ग्रीनपार्क स्टेडियम में पानी भर गया और ड्रेनेज सिस्टम खराब होने से यूपी टी-20 लीग के मैचों को रद्द करना पड़ा.

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने आननफानन मीडिया को बुलाया और कहा कि स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम के साथ न देने के चलते हम यूपी टी-20 लीग के क्वालिफायर, एलिमिनेटर व फाइनल का मुकाबला यहां नहीं करा पाएंग. अब ये सारे मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे.

मैच रद्द होने की खबर क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंची तो मायूस हो गए. कानपुर के क्रिकेट प्रेमी छह सितंबर को होने वाले लीग के फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बता दें, 28 अगस्त से शुरू हुई लीग के कुछ मैच जैसै-तैसे कराने के बाद आखिरकार दो सितंबर से मैच लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में कराने पड़े. बहरहाल ग्रीनपार्क स्टेडियम पर एक बार फिर मैच न करा पाने का दाग लग गया है.

साल 2024 से खराब ड्रेनेज सिस्टम की बात सामने आई थी : सितंबर 2024 में भारत-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट मैच में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद ये बात सामने आई थी कि स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है. मैदान पर पानी भर जाने से तीनों दिन तक एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी.

यूपी टी-20 लीग के गवर्निंग काउंसिल के सीनियर मेंबर संजीव कुमार सिंह का कहना है कि इकाना स्टेडियम में मैदान पर पानी भरा होता है तो वह सूख जाता है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में फिलहाल व्यवस्था नहीं है. हालांकि इस समस्या का जल्द समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय और रोचक मैचों का साक्षी रहा ग्रीनपार्क स्टेडियम : सिविल लाइंस क्षेत्र में ग्रीनपार्क स्टेडियम की स्थापना 1945 में हुई थी. 14 जनवरी 1952 को यहां पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल गया था. अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच के दौरान यहां दर्शक क्षमता औसतन 30 हजार से अधिक रही. कुछ समय पहले जब स्टेडियम की सी बालकनी समेत कुछ स्टैंड्स में दिक्कतें आईं तो दर्शक क्षमता घटकर 20 से 25 हजार ही रह गई थी. इस वजह से ग्रीनपार्क स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सके.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें