कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2; विजय नगर-दादा नगर मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2; विजय नगर-दादा नगर मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत सड़क निर्माण के दौरान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक डायवर्जन व संकेत लगाए गए हैं. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2; विजय नगर-दादा नगर मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत
सड़क निर्माण के दौरान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक डायवर्जन व संकेत लगाए गए हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 24, 2026 at 10:02 AM IST
कानपुर: शहर में मेट्रो विस्तार के काम के साथ-साथ अब आम लोगों की सहूलियत पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. एक तरफ जहां कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता के बीच मेट्रो दौड़ने की तैयारियां तेज हैं. दूसरी तरफ कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन से सटी सड़कों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है.
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क विभाग पंचानन मिश्रा ने बताया कि शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते जब सड़के जर्जर हो जाती है तो उनका निर्माण भी मेट्रो के द्वारा ही कराया जाता है. एक तरीके से कहें तो मेट्रो निर्माण के बाद सड़क को ठीक किया जाता है.
बारिश के चलते विजयनगर स्टेशन से दादा नगर पुल की ओर जाने वाली सड़क जो की जर्जर थी, उसका पुननिर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इससे लोगों को आवागमन में किसी भी तरीके की कोई दिक्कत न हो.
इसी कड़ी में विजय नगर स्टेशन से दादा नगर पुल की ओर जाने वाली सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो गया है. विजय नगर से दादा नगर की तरफ जाने वाला यह रास्ता शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में गिना जाता है.
रोजाना हजारों की संख्या में गाड़ियां और राहगीर यहां से गुजरते हैं. सड़क मरम्मत के काम के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत या जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए मेट्रो प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. काम वाली जगह पर प्रॉपर बैरिकेडिंग की गई है.
ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी ट्रैफिक डायवर्जन व संकेत लगाए गए हैं. अक्सर देखा जाता है कि मेट्रो निर्माण के दौरान आसपास की सड़कें बदहाल हो जाती हैं, लेकिन कानपुर में मेट्रो काम के साथ ही सड़कों को दुरुस्त करने की योजना पर अमल हो रहा है.
सड़क का यह सुधार कार्य पूरा होने के बाद न सिर्फ गड्ढों और बदहाल रास्ते से मुक्ति मिलेगी, बल्कि ट्रैफिक भी काफी सुगम हो जाएगा. सड़क के फिर से बनने से इस रूट पर चलने वाले वाहन चालकों और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बेहतर होने से सफर सुरक्षित होगा और समय की भी बचत होगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


