होमक्राइमवाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी - Varanasi News
क्राइम

वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत: परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Road Accident | Contractor Death Sparks Chakkajam In Shivpur वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत:परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत:  परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Varanasi Road Accident | Contractor Death Sparks Chakkajam In Shivpur

वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत:परिजनों ने किया चक्काजाम, पिता के साथ करता था ठेकेदारी

- कॉपी लिंक

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शहर से घर लौट रहे अनुज सिंह पटेल को संत अतुलानंद तिराहे के आगे एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनुज बाइक से सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय बारिश हो रही थी। पुलिस ने वाहनों को सड़क के किनारे से निकालना शुरू किया। इधर, सिद्धिपुर गांव में हादसे की जानकारी पहुंचते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

जाम करीब ढाई घंटे तक लगा रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।

ACP ने समझाया, न्याय और मुआवजे का आश्वासन

जाम की सूचना पर ACP कैंट प्रज्ञा पाठक मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हादसे के आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। ACP ने परिजनों को न्याय दिलाने और मुआवजे के संबंध में आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

MTech के बाद पिता के साथ ठेकेदारी कर रहे थे अनुज

परिजनों के मुताबिक, अनुज सिंह पटेल बुधवार को काम के सिलसिले में शहर गए थे। शाम को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान संत अतुलानंद तिराहे के आगे हादसा हो गया।

अनुज ने MTech की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह अपने पिता अमरनाथ सिंह के साथ ठेकेदारी का काम कर रहे थे। उनके पिता मकान निर्माण का काम करते हैं। अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां चंद्रवती देवी, पत्नी प्रियंका और उनके दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें