होमपर्यटनलखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से
पर्यटन

लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से

लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एक स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी। इन दोनों स्पेश…

Hindustan के अनुसार10 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ होकर मुंबई के लिए चलेंगी 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, एक सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से

लखनऊ होकर मुंबई के लिए 2 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। एक स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर से तो दूसरी वाराणसी से चलेगी। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुल्तानपुर और वाराणसी से लखनऊ होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने से त्योहार के दौरान यात्रियों का सफर आसान होगा।

प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी

04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से और ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। 04212 सुल्तानपुर से प्रातः 04.00 बजे चल लखनऊ प्रातः 06.20 बजे पहुंचेगी। यहां से 06.30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 14.00 बजे पहुंचेगी। 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ 20.50 बजे पहुंचेगी। यहां से 21.00 बजे चल कर सुल्तानपुर 23:00 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक

04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को वाराणसी से और 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी। 04226 वाराणसी से रात्रि 01.35 बजे चलेगी। जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ 06.20 बजे पहुंचेगी। यहां से 06.30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 14:00 बजे पहुंचेगी। 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.00 बजे चलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ 20:50 बजे पहुंचेगी। यहां से 21:00 बजे चलकर वाराणसी 02:05 बजे पहुंचेगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इसमें थर्ड एसी इकोनॉमी के 14 और जनरल के 04 कोच होंगे। यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा से पूर्व रेलवे की वेबसाइट अथवा 139 से ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

लखनऊ होकर दिल्ली से वाराणसी के लिए दो दिन विशेष ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए उत्तर रेलवे दिल्ली से लखनऊ होकर वाराणसी के लिए दो दिन विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यही ट्रेन वापसी में गुरुवार से दो दिन वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी। इससे रेलवे को काफी सहूलियत मिलेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें