गोरखपुर में रेलवे अंतर मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता: लखनऊ ने 2-1 से जीता फाइनल, वाराणसी को हराकर बनी विजेता - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Lucknow Division Wins Inter Zonal Hockey Final Against Varanasi गोरखपुर में रेलवे अंतर मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता:लखनऊ ने 2-1 से जीता फाइनल, वाराणसी को हराकर बनी विजेता - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Lucknow Division Wins Inter Zonal Hockey Final Against Varanasi
गोरखपुर में रेलवे अंतर मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता:लखनऊ ने 2-1 से जीता फाइनल, वाराणसी को हराकर बनी विजेता
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में आयोजित अंतर मंडलीय खेल बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के तहत 10 सितंबर को हॉकी का फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुबल, पूर्वोत्तर रेलवे के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
लखनऊ ने दागे दो गोल
सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में शाम 4 बजे लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ मंडल ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वाराणसी मंडल की टीम एक गोल ही कर सकी। इस तरह लखनऊ मंडल ने 2-1 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया।
वाराणसी मंडल उपविजेता
प्रतियोगिता वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल एवं क्रीड़ा आयोजन सचिव के मार्गदर्शन में तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त/गोरखपुर क्षेत्र एवं सहायक आयोजन सचिव के नेतृत्व में आयोजित हुई। फाइनल के बाद लखनऊ मंडल को विजेता और वाराणसी मंडल को उपविजेता घोषित किया गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


