कानपुर: कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, 190 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर - kanpur commercial lpg cylinder price cut by 18950 relief for businesses
कानपुर: कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, 190 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर कानपुर में 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 189.50 रुपये की कटौती की गई है, जिससे अब यह 2,760.50 रुपये में मिलेगा। इस कटौती से…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर: कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, 190 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर
कानपुर में 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 189.50 रुपये की कटौती की गई है, जिससे अब यह 2,760.50 रुपये में मिलेगा। इस कटौती से होटल, ...और पढ़ें
HighLights
- व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 189.50 रुपये सस्ता हुआ।
- 19 किलो सिलेंडर अब 2,760.50 रुपये में मिलेगा।
- होटल, रेस्टोरेंट जैसे कारोबारियों को सीधी राहत।
जागरण संवाददाता, कानपुर। घरेलू नहीं, बल्कि 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 189.50 रुपये की कटौती कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसके बाद अब तक 2,950 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2,760.50 रुपये में उपलब्ध होगा।
कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान, बेकरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी रसोई का बड़ा खर्च एलपीजी पर निर्भर रहता है। कारोबारियों का कहना है कि गैस की कीमत घटने से परिचालन लागत कम होगी और इससे व्यापार को कुछ राहत मिलेगी।
हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें लागू होने के साथ ही व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सस्ते सिलेंडर का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में बंदरों ने हिलाई घर की रेलिंग, सिर पर ईंटें गिरने से महिला की मौत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली पर रोक, NHAI ने लापरवाही पर कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट, 3 अफसरों पर भी गिरी गाज

योगी की अतिसक्रियता, बेचैनी या ताकत?

Namo Bharat Rapid Rail: 90 मिनट में कानपुर से अयोध्या, अब चलने वाली है ये खास ट्रेन!


