गोरखपुर से मुंबई के बीच 18 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज - gorakhpurlucknow to mumbai special trains daily from oct 18
गोरखपुर से मुंबई के बीच 18 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज रेलवे ने मुंबई और हडपसर के लिए गोरखपुर और लखनऊ से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। HighLights -…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर से मुंबई के बीच 18 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
रेलवे ने मुंबई और हडपसर के लिए गोरखपुर और लखनऊ से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
HighLights
- गोरखपुर-लखनऊ से मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से विशेष ट्रेन।
- हडपसर के लिए भी 17 अक्टूबर से दैनिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
- त्योहारों के दौरान यात्रियों को मिलेगी यात्रा की सुविधा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई के लिए 18 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन 18 नवंबर तक चलेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के संचालन का आदेश जारी किया है।
ट्रेन 01079 स्पेशल मुंबई से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई व कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ तीसरे दिन सुबह 04:05 बजे होते हुए 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ से शाम 7:45 बजे होते हुए यह ट्रेन मुंबई अगले दिन रात 12:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी की कुल 22 बोगियां होंगी।
हडपसर के लिए भी ट्रेन
रेलवे हडपसर के लिए भी गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 01415 स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हडपसर से प्रतिदिन सुबह 7:05 बजे प्रस्थान करेगी।
यह दौंड़ कार्ट लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, अंकाई, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ अगले दिन सुबह 9:55 बजे होते हुए शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ऐसे ही ट्रेन 01416 स्पेशल गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ से रात 10: 25 बजे होते हुए हडपसर अगले दिन रात 1:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी की कुल 18 बोगियां होंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानुपर के ध्यानार्थ : कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन

कानपुर से दिल्ली के बीच रोजाना चलेगी नई ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल - kanpur anand vihar daily mail train full schedule route and stops

गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से 6 ट्रेनें रद, 26 का मार्ग बदला - gorakhpurgonda train changes 6 cancelled 26 diverted


