होम›क्राइम›यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज
क्राइम

यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज

यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार कई मंत्री और पूर्व सांसद के साथ कई बड़े…

ABP News के अनुसार26 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज

सौजन्य से:- ABP News

यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार कई मंत्री और पूर्व सांसद के साथ कई बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. जिसमें 2022 की तर्ज पर बड़े नेताओं को भी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा जाएगा. सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनावों में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी पार्टी ने लड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा पार्टी के पूर्व सांसदों को भी टिकट देने की तैयारी है. यही नहीं 5 से से यूपी के पदाधिकारियों को चुनाव में उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

2022 में बीजेपी ने जीतीं थीं 255 सीटें

बीते विधानसभा चुनावों (2022) में बीजेपी को अकेले 255 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसके अलावा उसने एनडीए गठबंधन में 300 के आसपास सीटें हासिल की थीं. खुद सीएम योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़े थे और रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे पल्लवी पटेल से हार गए थे. इसी तरह ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के सुरेन्द्र सिंह गांधी को हराकर जीत हासिल की थी. उनके वोटों का मार्जिन भी चालीस हजार के आसपास था.

बीजेपी में जारी है मंथन

बीजेपी में 2027 के लिए टिकटों के लिए जोर आजमाइश भी तेज हो गयी है. 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी काफी सीटें घटीं थीं और बहुत सी विधानसभा पर वो पीछे रही थी. इंडिया गठबंधन से मुकाबले के लिए इस बार कोई कमी न रह जाए पार्टी बड़े नेताओं को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है. क्योंकि बीजेपी लगातार तीसरा चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाना चाहती है. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश संगठन और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब चुनाव प्रबंधन में जुट गया है. उसकी ये रणनीति कामयाब होगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें: पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें