होम›पर्यटन›कानुपर के ध्यानार्थ : कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन
पर्यटन

कानुपर के ध्यानार्थ : कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन

कानुपर के ध्यानार्थ : कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा को मंजूरी मिली है। यह ट्रेन रात 8:40 बजे कानपुर से निकलेगी और सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहु…

Hindustan के अनुसार24 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
कानुपर के ध्यानार्थ :  कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन

सौजन्य से:- Hindustan

कानुपर के ध्यानार्थ : कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी नई ट्रेन

कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा को मंजूरी मिली है। यह ट्रेन रात 8:40 बजे कानपुर से निकलेगी और सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 11:25 बजे आनंद विहार से चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर पहुंचेगी।

- कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होगी नई दिल्ली, एजेंसी। कानपुर और दिल्ली के आनंद विहार के बीच हर दिन चलने वाली ट्रेन सेवा को मंजूरी दी गई है। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच दौड़ेगी। मंत्रालय के अनुसार, नई दैनिक मेल सेवा से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे यात्रियों को रात में यात्रा का विकल्प मिलेगा। नई सेवा ट्रेन संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल मेल के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार-कानपुर सेंट्रल मेल आनंद विहार से रात 11:25 बजे रवाना होगी और सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।यहां रुकेगीट्रेन के आठ वाणिज्यिक ठहराव फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में होंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें