होमदेश-दुनियाUP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर - up weather rain to recede in lucknow eastern up from saturday
देश-दुनिया

UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर - up weather rain to recede in lucknow eastern up from saturday

UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार से कमजोर पड़ेगा, खासकर लखनऊ और पूर्वी यूपी में। हालांकि, दक्षिणी जिलों में म…

Jagran के अनुसार7 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर - up weather rain to recede in lucknow eastern up from saturday

सौजन्य से:- Jagran

UP Weather Today: कल से फिर बदलेगा मौसम, लखनऊ और पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में पिछले 15 दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार से कमजोर पड़ेगा, खासकर लखनऊ और पूर्वी यूपी में। हालांकि, दक्षिणी जिलों में मानसून सक्रिय र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब 15 दिन से मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 126 मिमी वर्षा इटावा में दर्ज की गई।

बहराइच में 95 मिमी, मिर्जापुर में 90 मिमी और लखनऊ में सीजन में सर्वाधिक 78.4 मिमी बारिश हुई। गोंडा, हमीरपुर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज और सहारनपुर समेत कई जिलों में भी बादल जमकर बरसे, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के करीब 40 जिलों में मध्यम से भारी बरसात के पूर्वानुमान हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मानसून की सक्रियता में कमी आएगी। लखनऊ और आसपास समेत पूर्वी यूपी के अधिकतर जिलों में वर्षा का दौर थमने का पूर्वानुमान है, लेकिन कुछ जिलों में धूप भी निकलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत

12 अगस्त तक बादलों की आवाजाही के बीच बीच-बीच में धूप निकलने से उमस परेशान कर सकती है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और कई क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है।

गुरुवार को लखनऊ में दिन का पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 50 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें