गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?' गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन से फोन पर सवाल किए. बातचीत में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई औ…

सौजन्य से:- ABP News
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन से फोन पर सवाल किए. बातचीत में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सपा को लेकर भी सवाल उठा.
गोरखपुर में शनिवार (26 सितंबर) को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. गलियों और सड़कों से लेकर लोगों के घरों और दुकानों तक में पानी घुस गया. इसी बीच बेतियाहाता वार्ड के पार्षद और अधिवक्ता विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन कर शहर के हालात की जानकारी दी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.
दरअसल, गोरखपुर में पिछले तीन दिनों से धीमी बारिश हो रही थी. शनिवार दोपहर चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश ने अचानक जोर पकड़ लिया. इसके बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. बेतियाहाता वार्ड भी इससे प्रभावित रहा. इसी को लेकर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन किया और उन्हें शहर की स्थिति बताई.
UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद
बातचीत के दौरान रवि किशन ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि क्या उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली है? इस पर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा, “वह कैसी बात कर रहे हैं? हम शहर का हाल बता रहे हैं. आप मुझे सपा जॉइन करने की बात कर रहे हैं?”
क्या बसपा ज्वाइन कर लिए हैं?- पार्षद
बात यहीं खत्म नहीं हुई. पार्षद ने सांसद रवि किशन से यह भी पूछ लिया कि क्या उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली है? इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्षद रामगढ़ताल के मुख्य द्वार पर खड़े दिखाई दे रहे हैं.
पार्षद का कहना है कि रवि किशन भी अपना लोकेशन वहीं का बता रहे थे, लेकिन वीडियो में उनका वहां कहीं पता नहीं दिख रहा था.
नगर आयुक्त और महापौर के साथ दिखे रवि किशन
हालांकि, रवि किशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ शहर का भ्रमण करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.
EC विवाद पर रालोद नेता केसी त्यागी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'चुनाव आयोग को...'
बताया जाता है कि पार्षद और अधिवक्ता विश्वजीत त्रिपाठी ने सपा के टिकट पर चुनाव जीता था. इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी. बारिश और जलभराव के बीच सांसद और पार्षद की फोन पर हुई बातचीत अब चर्चा में है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले सीएम योगी- दुनिया को हमारे उत्पादों पर पूरा भरोसा

दिल्ली में पीएम मोदी और जेपी नड्डा से सीएम योगी ने की मुलाकात, देखें

UP चुनाव: इस तारीख से वाराणसी से शंखनाद करेगी JDU, निशांत लेंगे बाबा का आशीर्वाद


