गोरखपुर में सुबह से छाए बादल, हल्की बारिश के आसार: उमस ने किया परेशान, 14 अगस्त से मध्यम बारिश के संभावना - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Weather Update | Rain Forecast 14 August | Climate Change गोरखपुर में सुबह से छाए बादल, हल्की बारिश के आसार:उमस ने किया परेशान, 14 अगस्त से मध्यम बारिश के संभा…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Weather Update | Rain Forecast 14 August | Climate Change
गोरखपुर में सुबह से छाए बादल, हल्की बारिश के आसार:उमस ने किया परेशान, 14 अगस्त से मध्यम बारिश के संभावना
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हवा भी चल रही है। सुबह के समय तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज बदला हुआ है और आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
जलवायु परिवर्तन के वजह से बारिश में अनियमियाता देखने को मिल रही है। 14 तारीख से पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने की वजह से मध्यमवर्षा की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की-फुल्की बारिश के बाद शहर में उमस बढ़ गई है। बारिश के बाद मौसम कुछ समय के लिए ठंडा जरूर होता है, लेकिन इसके बाद धूप निकलने पर वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ रहा है।
अगले एक-दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश के अनुसार, गोरखपुर में अगले एक से दो दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कभी धूप निकलेगी तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की चिटफुट बारिश भी हो सकती है।
हालांकि, बारिश होने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है।
पिछले दिनों का तापमान कैसा रहा
विभाग के रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर में अगस्त के पहले सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के दौरान अधिकतम तापमान 29°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 28°C के बीच दर्ज किया गया है।
7 अगस्त को सबसे ज्यादा रहा तापमान
पिछले दिनों में 7 अगस्त को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सप्ताह का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके कारण दिन और रात दोनों समय गर्मी और उमस महसूस की गई।
इससे पहले 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो दिए गए आंकड़ों में सबसे कम अधिकतम तापमान है। 5 अगस्त को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश से राहत की उम्मीद, लेकिन उमस रहेगी
शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश के बाद भी हवा में नमी बनी रहने के कारण उमस परेशान कर सकती है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में 8 अगस्त से कुछ दिनों तक फिर झमाझम बारिश होगी, 4 दिनों बाद आज खिली धूप; उमस भी तेज - prayagraj weather heavy rain expected from aug 8 after sunny day today

Gorakhpur Weather Today: गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला, आज छिटपुट तो कल होगी तेज बारिश - gorakhpur weather heavy rain expected this weekend

Om Prakash Rajbhar accuses SP of evading debate in Uttar Pradesh


