प्रयागराज में तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल और होगी बारिश, 13 सितंबर के बाद उमस से मिलेगी राहत - prayagraj weather rain and clouds for 3 days humidity relief post sept 13
प्रयागराज में तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल और होगी बारिश, 13 सितंबर के बाद उमस से मिलेगी राहत प्रयागराज में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। 13 सितंबर के बाद ...और पढ़ें HighLights - संग…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल और होगी बारिश, 13 सितंबर के बाद उमस से मिलेगी राहत
प्रयागराज में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। 13 सितंबर के बाद ...और पढ़ें
HighLights
- संगम नगरी में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं
- अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक नहीं होगा
- वातावरण में नमी के कारण गर्मी का एहसास बना रहेगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। रात में हुई बारिश के बाद गुरुवार सुबह भी कई इलाकों में फुहारें पड़ीं। दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिन तक बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
चिपचिपी उमस से परेशान
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश बहुत तेज होने के आसार नहीं हैं, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान करती रहेगी। आज सुबह आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। इतनी अधिक नमी के कारण बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट से राहत महसूस नहीं हो रही है।
रात में भी मौसम में बदलाव बना रहेगा
आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। रात में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है।
11 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
शुक्रवार यानी 11 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यानी अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक नहीं होगा, लेकिन वातावरण में नमी के कारण गर्मी का एहसास बना रहेगा।
13 दिसंबर के बाद साफ होगा मौसम
12 व 13 सितंबर को भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 14 और 15 सितंबर को मुख्य रूप से आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ वातावरण में नमी घटेगी, जिससे उमस से भी धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।
धूप निकलने पर उमस से मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की बारिश और बौछारों का सिलसिला अधिक प्रभावी रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधि कमजोर होने पर धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ेगा, लेकिन हवा में नमी कम होने से उमस में राहत मिलने की संभावना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर भड़कीं कानपुर की मेयर, बोलीं - गलत हुआ

Ahead of Uttar Pradesh Assembly polls, Akhilesh Yadav launches 'PDA’ Yatra from Raebareli

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी


