होमउत्तर प्रदेशगोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल - gorakhpur train disruptions 13 passenger trains cancelled
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल - gorakhpur train disruptions 13 passenger trains cancelled

गोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल गोरखपुर कैंट-उनवल डबल लाइन पर एनआइ कार्य के कारण 31 अगस्त से 3 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ...और पढ़ें Hig…

Jagran के अनुसार30 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
गोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल 
 - gorakhpur train disruptions 13 passenger trains cancelled

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में डबल लाइन कार्य से चार दिन ट्रेनें प्रभावित, 13 पैसेंजर ट्रेनें रद, जानिए पूरा शेड्यूल

गोरखपुर कैंट-उनवल डबल लाइन पर एनआइ कार्य के कारण 31 अगस्त से 3 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर कैंट-उनवल डबल लाइन पर एनआइ कार्य शुरू।

- 31 अगस्त से 3 सितंबर तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित।

- 13 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, 4 सितंबर से सामान्य।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नरकटियागंज रेलमार्ग पर 31 अगस्त से तीन सितंबर तक चार दिन विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 13 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। कई रास्ते में रुककर चलेंगी।

31 अगस्त से गोरखपुर कैंट-उनवल नई डबल रेल लाइन की नानइंटरलाकिंग (एनआइ) शुरू हो जाएगी। नानइंटरलाकिंग के बाद चार सितंबर से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। गोरखपुर से पिपराइच तक ट्रैक क्षमता बढ़ जाएगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

- 31 अगस्त से 03 सितंबर तक 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर।

- 31 अगस्त से 04 सितंबर तक 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी।

- 31 अगस्त से 04 सितंबर तक 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।

- 01, 02 एवं 03 सितंबर को 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी।

- 01, 02 एवं 03 सितंबर को 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी।

- 01 से 04 सितंबर तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।

- 31 अगस्त से 03 सितंबर तक 55098 गोरखपुर कैंट- नरकटियागंज सवारी गाड़ी।

- 03 सितंंबर को 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी।

- 03 सितंबर को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी निरस्त।

मार्ग बदलकर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

- 01 एवं 02 सितंबर को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तितमार्ग रोज़ा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते।

- 01 सितंबर को 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते।

- 02 एवं 03 सितंंबर को 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

- 02 सितंंबर को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

- 01 सितंंबर को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते।

- 03 सितंबर को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

- 01 एवं 02 सितंंबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते।

- 03 सितंंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते।

- 02 सितंंबर को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते।

रास्ते में रुककर चलने वाली कुछ ट्रेनें

- 01 से 03 सितंबर तक 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी में ही रुक जाएगी।

- 01 से 03 सितंबर तक 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भटनी से चलेगी।

- 01 से 03 सितंबर तक 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी।

- 01 से 03 सितंबर तक 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़र भटनी में रुक जाएगी।

- 31 अगस्त से 02 तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर गोरखपुर जंक्शन से चलेगी।

- 01 व 02 सितंबर को 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर गोरखपुर जंक्शन तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर कैंट-उनौला ब्लाक से वैशाली, बिहार संपर्क, सप्तक्रांति, शहीद, अवध व आम्रपाली समेत 11 ट्रेनें डायवर्ट

विलंब से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

- 31 अगस्त से 02 सितंबर तक 55040 बढ़नी-नरकटियागंज बढ़नी से 04 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।

- 03 सितंबर को 55040 बढ़नी-नरकटियागंज बढ़नी से 07 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।

- 03 सितंबर को 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज गोरखपुर कैंट के स्थान पर गोरखपुर जंक्शन से 02 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।

- 02 एवं 03 सितम्बर को 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज गोरखपुर जंक्शन से 01 घंटा पुनर्निर्धारित होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें