लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया: बारिश बनी विलेन, DLS से हुआ फैसला; 10 ओवर बाद 68 रन पर रुकी कानपुर की पारी - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Lucknow Falcons Vs Kanpur Superstars | UP T20 League DLS Result Rain लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया:बारिश बनी विलेन, DLS से हुआ फैसला; 10 ओवर बाद 68…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Lucknow Falcons Vs Kanpur Superstars | UP T20 League DLS Result Rain
लखनऊ फाल्कन्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 13 रन से हराया:बारिश बनी विलेन, DLS से हुआ फैसला; 10 ओवर बाद 68 रन पर रुकी कानपुर की पारी
- कॉपी लिंक
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सोमवार को यूपी टी-20 लीग के 28वें मुकाबले में बारिश एक बार फिर खेल पर भारी पड़ी। लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मुकाबले में दो बार बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स की टीम 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। इसके बाद बारिश नहीं रुकी तो डकवर्थ-लुइस-स्टर्न (DLS) नियम से लखनऊ को 13 रन से विजेता घोषित किया गया।
टॉस जीतकर कानपुर ने लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। लखनऊ के सलामी बल्लेबाजों यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने 72 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद प्रियम गर्ग और कप्तान विप्रज निगम की तेज पारियों से लखनऊ ने 160 रन का स्कोर खड़ा किया।
पहले ओवर में ही बारिश, फिर यशु-हिमांशु ने संभाला मोर्चा
लखनऊ की पारी शुरू होने के बाद पहले ही ओवर में 10 रन के स्कोर पर तेज बारिश आ गई। कुछ देर खेल रुकने के बाद मौसम साफ हुआ और मुकाबला दोबारा शुरू किया गया। यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने इसके बाद पारी को संभाल लिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। यशु ने 27 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। उन्हें शक्ति वर्मा ने बोल्ड किया।
हिमांशु सिंह ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी से लखनऊ की रन गति बनी रही।
प्रियम गर्ग और विप्रज ने आखिरी ओवरों में बरसाए रन
मध्यक्रम में प्रियम गर्ग ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। कप्तान विप्रज निगम ने भी आखिरी ओवरों में तेजी दिखाई। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 18 रन बनाए। इन पारियों के दम पर लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए।
कानपुर की ओर से शक्ति वर्मा, शुभम मिश्रा, यशोवर्द्धन, पवन सिंह और विनीत पंवार को एक-एक विकेट मिला।
20 रन पर कानपुर के दो विकेट गिरे
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन तक पहुंचते-पहुंचते दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। प्रियांशु पांडेय बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक पांडेय ने 10 रन बनाए और नवनीत कुमार की गेंद पर पवेलियन लौटे। इसके बाद आदर्श सिंह 11 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान समीर रिजवी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 17 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
10 ओवर बाद फिर बारिश, DLS ने लखनऊ को दिलाई जीत
कानपुर ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन बना लिए थे। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 93 रन की जरूरत थी। इसी दौरान एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। काफी देर तक बारिश नहीं रुकी तो अंपायरों ने DLS नियम के आधार पर मैच का फैसला किया। 10 ओवर के बाद कानपुर का DLS पार स्कोर 81 रन था, जबकि टीम के खाते में 68 रन ही थे।
इस तरह कानपुर सुपरस्टार्स पार स्कोर से 13 रन पीछे रह गई और लखनऊ फाल्कन्स को 13 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की 10 MLC सीटों के चुनाव में परखी जाएगी विधायकों की निष्ठा, सपा-BJP में अतिरिक्त सीटों के लिए होगी जंग

Lucknow News: गोरखपुर की गर्ल्स ने लखनऊ में चल रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश ने चला 'मुस्लिम कार्ड', जासमीर अंसारी को दी बड़ी जिम्मेदारी


