कानपुर में आज भी बारिश के आसार: 12 घंटे में 84.1 मिमी बारिश; अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, आज भी बरसेगा पानी - Kanpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Weather Update | Cloudy Skies & Rain Forecast For Next 5 Days कानपुर में आज भी बारिश के आसार:12 घंटे में 84.1 मिमी बारिश; अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, आज भी बरसेगा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Weather Update | Cloudy Skies & Rain Forecast For Next 5 Days
कानपुर में आज भी बारिश के आसार:12 घंटे में 84.1 मिमी बारिश; अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा, आज भी बरसेगा पानी
- कॉपी लिंक
कानपुर में गुरुवार सुबह भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। सुबह हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे कानपुर मंडल में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस हो सकती है।
5 दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना
बारिश के चलते तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से शहरवासियों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है।
बुधवार को 84.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड
बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते मौसम फिर बदल गया और बादल छा गए। बारिश के चलते पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा।
सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 84.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
बारिश के बाद बीमारी से बचने की सलाह
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण मौसम में तेजी से बदलाव होता है। इससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश और सिरदर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
लगातार बारिश से जगह-जगह पानी जमा होने पर मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ सकता है, जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है। उन्होंने सलाह दी कि बारिश में भीगने से बचें, साफ पानी पिएं और घर के आसपास पानी जमा न होने दें। बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप में भी लंबे समय तक रहने से बचना चाहिए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP चुनाव: BJP की सहयोगी इस पार्टी ने किया 60 सीटों पर लड़ने का ऐलान

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, सीएम योगी ने लखनऊ-गोरखपुर को दी बड़ी सौगातें

इस बार बीजेपी को मात देने की तैयारी में सपा, यूपी में उलझ गया राज्यसभा का गणित


