Rain Alert: यूपी वाले हो जाएं सावधान, होगी बहुत भारी बारिश; इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
Rain Alert: यूपी वाले हो जाएं सावधान, होगी बहुत भारी बारिश; इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल Rain Alert, Weather Update 27 September: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश और पूर्वी…

सौजन्य से:- Hindustan
Rain Alert: यूपी वाले हो जाएं सावधान, होगी बहुत भारी बारिश; इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
Rain Alert, Weather Update 27 September: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने वाली है। बहुत भारी बारिश होने की वजह से लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है।
Rain Alert, IMD Weather Update 27 September: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से यूपी समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में कई दिनों से मूसलधार बारिश हो रही है। इस बीच, रविवार को भी मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने वाली है। बहुत भारी बारिश होने की वजह से लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है। इसके अलावा, मध्य थाईलैंड और उससे सटे म्यांमार के ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के असर की वजह से दक्षिणी म्यांमार के तटीय इलाकों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तर भारत की बात करें तो 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 27-28 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं बारिश होगी। 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, 28 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। साथ ही, 27 सितंबर को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बरसात होने वाली है।
मध्य भारत की बात करें तो 27-30 सितंबर के दौरान पश्चमी मध्य प्रदेश, 27 सितंबर से एक अक्अूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 27 सितंबर से दो अक्टूबर के दौरान विदर्भ, 27 सितंबर से तीन अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। इसके अलावा, 30 सितंबर से तीन अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 27 सितंबर से तीन अक्टूबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 27 सितंबर से एक अक्टूबर के दौरान बिहार में कहीं कही बारिश और आंधी व बिजली गिरने वाली है। 27-28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 27 सितंबर को बिहार में भारी बारिश होगी। 27-28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी तूफान की संभावना है।
उत्तराखंड के कई जिलों में फिर जारी हुआ मौसम का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक बार फिर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। समाचार लिखने तक लगभग सभी स्थानों पर लगातार हल्की से भारी बारिश हो रही है। आज सुबह एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटों अर्थात 27 सितम्बर प्रातः 10:49 बजे से 28 सितम्बर प्रातः 10:49 बजे तक जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा अथवा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाएं एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की है।चेतावनी के अनुसार इन जनपदों के अंतर्गत बडकोट, पुरोला, रूड़की, लक्सर, मसूरी, चकराता, ऋषिकेश, चिन्यालीसौड़, गंगोत्री, देवप्रयाग, श्रीनगर, यमुनोत्री, काशीपुर, किच्छा, खटीमा, रानीखेत, चौखुटिया, जागेश्वर धाम, कौसानी, गंगोलीहाट, डीडीहाट, कपकोट, मुनस्यारी तथा आस-पास के क्षेत्रों के लिए यह अनुमान व्यक्त किया गया है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बारिश, बेबसी और बुझे चूल्हे... यूपी के महोबा में सड़क पर चल रही नाव, तबाह हुई जिंदगी की कहानी

बारिश के बाद गोरखपुर में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर बदल जाएगा नजारा - gorakhpur after rain mustvisit places for pleasant weather

Rain fury claims 17 lives across Uttar Pradesh as above-normal showers lash 63 districts


