यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक ओडिशा से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सड़कों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा रहा 308 पहियों के ट्रक को देखने और इसकी तस्वीरें खी…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रक देखने का बढ़ता ही जा रहा क्रेज, जानें बारिश ने कहां लगाया ब्रेक
ओडिशा से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सड़कों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा रहा 308 पहियों के ट्रक को देखने और इसकी तस्वीरें खींचने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। बेल्जियम से समुद्री रास्ते से आए करीब 200 टन वजनी वेसल को ओडिशा से 308 पहियों वाले इस खास ट्रक पर लादकर यूपी के बलरामपुर ले जाया जा रहा है।
308 पहियों वाले ट्रक को देखने के लिए यूपी की सड़कों पर भीड़ उमड़ने का दौर जारी है। करीब 200 टन वजनी वेसल लेकर नेशनल हाईवे से गुजर रहे इस ट्रक पर शनिवार को यूपी में हुई जबरदस्त बारिश ने ब्रेक लगा दिया। पहले चंदौली के पचफेड़वा के पास नेशनल हाइवे-19 पर बने रिंग रोड पुल इसकी राह में बाधक बना। इसके चलते शुक्रवार को नौबतपुर बॉर्डर से होते हुए चंदौली पहुंचने पर बॉयलर लदे इस ट्रक को शनिवार को रिंग रोड से पहले खड़ा करना पड़ा। ट्रक को आगे ले जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में टीम पूरे दिन जुटी रही। लेकिन बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग को तैयार करने में भी दिक्कत आने लगी। इसके चलते ट्रक को वहीं रोके रहना पड़ा। इस दौरान वहां 308 पहियों के इस ट्रक को देखने के लिए भीड़ जुटती रही।
बेल्जियम से समुद्र के रास्ते आए वेसल को ओडिशा से ला रहा यह ट्रक शुक्रवार को बिहार के रास्ते चंदौली के नौबतपुर बॉर्डर पर पहुंचा था। करीब 200 टन वजनी इस मशीन को 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से ले जाया जा रहा है। आज इसके वाराणसी पहुंचे की उम्मीद है।
बलरामपुर के प्लांट में लगेगा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में निर्माणाधीन प्लांट में लगाया जाना है। मशीन की ऊंचाई करीब आठ मीटर और चौड़ाई सात मीटर है। शुक्रवार को ट्रेलर को कटसिला के पास हाइवे पर शाम होने के कारण रोक दिया गया था। शनिवार को पचफेड़वा के पास रिंग रोड का पुल रास्ते में बाधक बन गया। इसके बाद मशीन को पहले रिंग रोड पर ले जाकर फिर एनएच-19 पर लाने की योजना बनाई गई। वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए टीम ने दिनभर मशक्कत की। उधर, नौबतपुर से कटरियां तक हाइवे पर लगे साइनेज और बोर्ड को एनएचएआई की ओर से हटाया जा रहा है, ताकि इतनी ऊंची और चौड़ी मशीन को सुरक्षित आगे ले जाया जा सके।
जहां भी जा रहा आकर्षण का केंद्र बन रहा ट्रक
308 पहियों वाले हाइड्रोलिक ट्रक पर रखकर इस वेसल को लाया जा रहा है। जहां भी यह जा रहा है लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। भारी-भरकम वेसल लदा करीब 100 फीट लंबा ट्रक सोशल मीडिया पर भी वायरल है। ट्रक अपनी लंबाई-चौड़ाई, बनावट और पहियों के लिए चर्चा में है तो उस पर लदा शुगर मिल का वेसल भी अपने वजन और आकार के लिए कौतूहल बना हुआ है। जिस रास्ते से यह गुजर रहा है, देखने वालों की भीड़ लग जा रही है।
ट्रक में 308 पहिए क्यों?
करीब 200 टन का भारी-भरकम वेसल लेकर आए इस ट्रक में 308 पहिए क्यों हैं इसे लेकर लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा है। लोगों का कहना है कि ये कोई आम ट्रक नहीं है। इसमें हाइड्रोलिक मॉड्यूलर ट्रेलर है। ट्रेलर पर कई एक्सल और 308 पहिए लगे हुए हैं। ट्रक में इतने पहियों की जरूरत इसलिए है ताकि ये किसी भी मोड़ पर आसानी से मुड़ सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Rain Alert: कानपुर में मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने व भारी बारिश की संभावना - kanpur weather alert storm lightning heavy rain warning issued for next 24 hours

पीडीए प्रयागराज : पीडीए ने घटाए फ्लैट्स के दाम तो लगी खदीदारों की कतार, आवासीय योजनाओं के लिए शुरू हुई बुकिंग

Rain Alert: यूपी वाले हो जाएं सावधान, होगी बहुत भारी बारिश; इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल


