काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: सीएम योगी बोले- सीएम योगी, बोले- हर घर लहराए तिरंगा, हर संस्था में गूंजे वंदे मातरम्
काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: सीएम योगी बोले- हर घर लहराए तिरंगा, हर संस्था में गूंजे वंदे मातरम् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का…

सौजन्य से:- Amar Ujala
काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: सीएम योगी बोले- हर घर लहराए तिरंगा, हर संस्था में गूंजे वंदे मातरम्
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया जिस काकोरी कांड को डकैती कहा गया उसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराना। उन्होंने कहा कि जिन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जाए। अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने भी इसे डकैती कहा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री योगी काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले 1922 में हुए चौरीचौरा कांड से भी कांग्रेस ने मुंह मोड़ लिया और आजादी का आंदोलन स्थगित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत विरोधी ताकतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर देश के खिलाफ अफवाह फैलाने और समाज को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे में युवाओं को इतिहास की सच्चाई और देश के नायकों के योगदान से परिचित कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के गौरवशाली इतिहास से दूर रखा, उन्होंने युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का इतिहास केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को वीर शहीदों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त को भारत की आन,बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर घर पर लहराना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 'वंदे मातरम्' का गान हर संस्था में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और युवाओं में देश के प्रति गौरव का भाव पैदा करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उनके सपनों के भारत के निर्माण की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव

रामायणी सम्मान के लिए लखनऊ के डॉ. अवधी हरि का चयन, जानें क्या है महत्व

Gen-Z का मन टटोलेगी योगी सरकार, जानिए स्वतंत्र युवा आयोग क्या करेगा


