अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था युवक: प्रयागराज के युवक की 10 लाख में हुई थी डील, STF ने पकड़ा - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UPSSSC Exam Cheating Case | Prayagraj Youth Caught In Lucknow By STF अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था युवक:प्रयागराज के युवक की 10 लाख में हुई थी डील, STF ने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UPSSSC Exam Cheating Case | Prayagraj Youth Caught In Lucknow By STF
अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर परीक्षा दे रहा था युवक:प्रयागराज के युवक की 10 लाख में हुई थी डील, STF ने पकड़ा
- कॉपी लिंक
प्रयागराज के अल्लापुर में रहने वाला एक युवक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया। एसटीएफ ने उसे लखनऊ के महानगर स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किय
खास बात यह रही कि बृजेश कुमार यादव डिवाइस को अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा हुआ था और रकम एडवांस में दी जा चुकी थी।
गिरफ्तार बृजेश मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में सर्वोदय नगर, अमिताभ बच्चन रोड, अल्लापुर में रह रहा था। उसके मुताबिक, प्रयागराज के रमेश चंद्र पटेल ने उसे ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराई थी और परीक्षा में आने वाले सवालों के जवाब बाहर से बताने का भरोसा दिया था।
एसटीएफ अब रमेश समेत इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बृजेश के खिलाफ लखनऊ के महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
10 लाख में परीक्षा पास कराने की हुई थी डील
एसटीएफ की पूछताछ में बृजेश ने बताया कि परीक्षा पास कराने के लिए रमेश चंद्र पटेल से उसकी डील हुई थी। इसके लिए उसने 10 लाख रुपए एडवांस में दिए थे।
रमेश ने उसे भरोसा दिया था कि परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए बाहर से प्रश्नों के उत्तर बताए जाएंगे। बृजेश ने यह भी दावा किया कि रमेश पहले भी इसी तरह रुपए लेकर दूसरी परीक्षाओं में नकल करा चुका है। एसटीएफ अब इस दावे की भी जांच कर रही है।
डिवाइस रखने के लिए बनवाई गई थी स्पेशल बनियान
एसटीएफ के मुताबिक, बृजेश 23 अगस्त को लखनऊ के महानगर स्थित दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, सेक्टर-सी में परीक्षा देने पहुंचा था। उसे परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर हासिल करने थे।
पूछताछ में उसने बताया कि रमेश चंद्र पटेल ने उसे एक विशेष बनियान भी दी थी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने के लिए अलग से जेब सिलवाई गई थी। इसके अलावा डिवाइस को छिपाकर परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की कोशिश की गई।
मुखबिर की सूचना पर परीक्षा केंद्र पहुंची टीम
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एसटीएफ की टीमें पहले से सक्रिय थीं। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि दयानंद कन्या इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने की तैयारी में है।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी कृष्ण कांत शुक्ल, सरताज और आलोक रंजन परीक्षा केंद्र पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के सहयोग से बृजेश को पकड़ लिया गया।
मोबाइल, डिवाइस और ओएमआर शीट बरामद
एसटीएफ ने बृजेश के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और उससे जुड़े उपकरण, मोबाइल फोन, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, ओएमआर शीट और मूल प्रश्नपत्र कब्जे में लिया है।
अब बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा के दौरान उत्तर उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था कैसे की गई थी और इसके पीछे कितने लोग काम कर रहे थे।
प्रयागराज कनेक्शन से जांच का दायरा बढ़ा
मामले में प्रयागराज कनेक्शन सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। बृजेश मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में अल्लापुर में रह रहा था। वहीं, पूछताछ में जिस रमेश चंद्र पटेल का नाम सामने आया है, वह भी प्रयागराज का बताया गया है।
एसटीएफ अब रमेश की भूमिका की जांच करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि क्या इसी नेटवर्क ने पहले भी किसी भर्ती या प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराई है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में ब्लूटूथ से नकल का खेल; STF ने परीक्षा केंद्र से पकड़ा अभ्यर्थी, 10 लाख में हुआ था सौदा

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें: जल पुलिस चौकी डूबी, 16 परिवारों ने घर छोड़ा; सावन में 55.69 लाख ने किए बाबा के दर्शन - Varanasi News

कानपुर-उन्नाव और लखनऊ के बीच यातायात होगा आसान, सरैया ROB पर आज रखे जाएंगे आखिरी 4 गर्डर - kanpur unnao lucknow connectivity boost saraiya rob construction nears completion


