'यूपी में अर्थव्यवस्था 3 गुना, माफिया रसातल में...' गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी - cm yogi up economy tripled in 9 years mafia suppressed
'यूपी में अर्थव्यवस्था 3 गुना, माफिया रसातल में...' गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी गोरखपुर में 'पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार सभी का विकास करती है। उन्होंने द…

सौजन्य से:- Jagran
'यूपी में अर्थव्यवस्था 3 गुना, माफिया रसातल में...' गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी
गोरखपुर में 'पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार सभी का विकास करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी है और माफिया-गुंडे रसातल में चले गए हैं।
HighLights
- अच्छी सरकार से सभी का विकास होता है।
- नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी।
- माफिया और गुंडे अब रसातल में चले गए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंगलवार को ‘पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार आती है तो सभी का विकास होता है। उन्होंने कहा कि पहले पुलिसकर्मियों के लिए अच्छे बैरक तक उपलब्ध नहीं थे, जबकि आज प्रदेश के जिलों में पुलिस के भवन सबसे ऊंचे भवनों में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। सड़क पर दंगे, लूटपाट और अव्यवस्था होती थी। उस समय न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी और न ही आवागमन की बेहतर सुविधा थी।
उन्होंने कहा कि आज सरकार पर आरोप लगाने वाले लोग इसलिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि वे अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाए और भाजपा सरकार विकास कार्य कर रही है। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया था। सरकारी धन की लूट हुई और विकास का लाभ सीमित क्षेत्रों तक पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से अर्जित धन विदेशों में जमा किया गया।
पश्चिम के देशों में चल रहे युद्ध के दौरान मिसाइल और बम गिरने का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि लूट की जमा पूंजी पर संकट आने से कुछ नेता चिंतित थे। जब वहां बम और मिसाइले गिर रही थी तो ये चिल्ला रहे थे। वह परेशान थे कि उनकी जमा पूंजी पर बम और मिसाइले गिर रही है।
यह भी पढ़ें- यूपी में PRD जवानों को योगी सरकार की सौगात, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और 5 लाख तक मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में माफिया और गुंडे रसातल में चले गए हैं। पहले की सरकारें उनके सामने घुटने टेकती थीं। अब प्रदेश में सड़कें बेहतर हुई हैं और व्यापारी भी सुरक्षित है। उन्होंने दावा किया कि नौ वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था तीन गुणा हुई है। यह प्रगति सरकार के ईमानदारी से काम करने का परिणाम है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे: गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा - Gorakhpur News

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: करीबियों की कॉल डिटेल, गांव में किस-किससे हुई बात, घर कौन-कौन आया? जांच जारी

लखनऊ में दोस्तों के साथ नहाने गया 10वीं के छात्र की डूबने से मौत


