होमपर्यटन1 घंटे के इंतजार के बाद आ रही बस: लखनऊ में नहीं मिल रही सीट, रक्षाबंधन पर महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसें - Lucknow News
पर्यटन

1 घंटे के इंतजार के बाद आ रही बस: लखनऊ में नहीं मिल रही सीट, रक्षाबंधन पर महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसें - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Rakshabandhan Gift: Yogi Adityanath Offers Free Bus Travel In Uttar Pradesh 1 घंटे के इंतजार के बाद आ रही बस:लखनऊ में नहीं मिल रही सीट, रक्षाबंधन पर महिलाओं के फ्री सफर के…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 अगस्त 2026 को 07:27 pm बजे
1 घंटे के इंतजार के बाद आ रही बस:  लखनऊ में नहीं मिल रही सीट, रक्षाबंधन पर महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसें - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Rakshabandhan Gift: Yogi Adityanath Offers Free Bus Travel In Uttar Pradesh

1 घंटे के इंतजार के बाद आ रही बस:लखनऊ में नहीं मिल रही सीट, रक्षाबंधन पर महिलाओं के फ्री सफर के लिए 978 बसें

- कॉपी लिंक

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए लखनऊ में फ्री बस यात्रा के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बस अड्डों पर पूर्वांचल जाने वाली बसें आते ही भर जा रही हैं। महिला यात्रियों ने बताया कि एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सीट नहीं मिल रही।

महिलाओं को 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। भीड़ को देखते हुए लखनऊ क्षेत्र में 978 बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

पूर्वांचल जाने वाली बसों पर ज्यादा फोकस

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में यात्री पूर्वांचल की ओर जाएंगे। इसे देखते हुए गोरखपुर, आजमगढ़, गोंडा और बहराइच रूट पर पर्याप्त बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। पूर्वांचल के साथ दिल्ली और कानपुर रूट पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम का लक्ष्य है कि यात्रियों को बस के लिए ज्यादा देर इंतजार न करना पड़े।

978 बसें लगाएंगी ज्यादा फेरे

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के मुताबिक, लखनऊ क्षेत्र में 978 बसें संचालित की जा रही हैं। रक्षाबंधन के दौरान इनसे ज्यादा फेरे कराए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आसानी से बस मिल सके। परिवहन निगम के अनुसार, पिछले रक्षाबंधन पर करीब 3.5 लाख महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की थी। उनके साथ करीब 1 लाख सहवर्ती (अटेंडेंट) भी इस सुविधा में शामिल थे। इस तरह करीब 4.5 लाख यात्रियों ने योजना का लाभ लिया था। इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

बसों में सीट के लिए परेशान यात्री

बस्ती की मेनका मिश्रा ने बताया कि वह पिछले आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं। जो भी बस आ रही है, वह पहले से भरी हुई है। दो बसों में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सीट नहीं मिली, इसलिए उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ देर और इंतजार करेंगी, बस नहीं मिली तो प्राइवेट वाहन से जाएंगी।

लखनऊ की उमा शुक्ला फैजाबाद अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अवध बस स्टेशन पर करीब एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं। आने वाली बसें पहले से भरी हैं, इसलिए सीट नहीं मिल पा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें