होमसेहतप्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, कल से यूपी में मानसून फिर रिटर्न, 5 दिनों होगी बारिश नॉनस्टाप
सेहत

प्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, कल से यूपी में मानसून फिर रिटर्न, 5 दिनों होगी बारिश नॉनस्टाप

प्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, कल से यूपी में मानसून फिर रिटर्न, 5 दिनों होगी बारिश नॉनस्टाप मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानिए आज के मौसम का हाल. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार1 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
प्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, कल से यूपी में मानसून फिर रिटर्न, 5 दिनों होगी बारिश नॉनस्टाप

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश, कल से यूपी में मानसून फिर रिटर्न, 5 दिनों होगी बारिश नॉनस्टाप

मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानिए आज के मौसम का हाल.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 1, 2026 at 10:19 AM IST

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई. कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली भी कड़की. ज्यादातर इलाकों में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहीं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से अधिक भारी बारिश भी हुई. शनिवार को प्रयागराज और आसपास के इलाकों में पिछले 1 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है.

वहीं 2 अगस्त से दक्षिणी पश्चिमी मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा. 3-4 दिनों तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत बारिश कम हुई.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दिन में हवाएं चलती रहेगी. जिससे अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी.

इन 7 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट': प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

यूपी में हुई इतनी बारिश: उत्तर प्रदेश में 1 जून से 31 जुलाई तक अनुमानित बारिश 357.6 मिली मीटर के सापेक्ष 261 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 27% कम है. वहीं पिछले 24 घंटे में अनुमानित बारिश 6.7 मिलीमीटर के सापेक्ष 1.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 76% कम है.

लखनऊ में छिटपुट बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा, बादलों की आवाजाही हो सकती है. 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए दवाब से 2 से 6 अगस्त तक प्रदेश में पुनः मानसूनी सक्रियता बढ़ने की सम्भावना है. इसके प्रभाव से 31 जुलाई से प्रदेश में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी.

प्रयागराज में 1 घंटे से लगातार झमाझम: जिले में बारिश लगातार जारी है, अगले 3 घंटों तक प्रदेश के कई जनपदों में बारिश और आंधी का ये दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- यूपी मौसम: आगरा, चित्रकूट, सहारनपुर, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी में आज झमाझम बारिश का ALERT

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें