होमक्राइमकानपुर में युवती ने किया सुसाइड, तनाव में थी, परिवार में हफ्तेभर के भीतर दूसरी मौत
क्राइम

कानपुर में युवती ने किया सुसाइड, तनाव में थी, परिवार में हफ्तेभर के भीतर दूसरी मौत

कानपुर में युवती ने किया सुसाइड, तनाव में थी, परिवार में हफ्तेभर के भीतर दूसरी मौत पिता ने बताया, बेटी एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published :…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 06:26 pm बजे
कानपुर में युवती ने किया सुसाइड, तनाव में थी, परिवार में हफ्तेभर के भीतर दूसरी मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में युवती ने किया सुसाइड, तनाव में थी, परिवार में हफ्तेभर के भीतर दूसरी मौत

पिता ने बताया, बेटी एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 30, 2026 at 10:03 PM IST

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में गुरुवार को युवती (18) ने सुसाइड कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

मृतका की मां ने बताया, दोपहर करीब तीन बजे तक बेटी घर के बरामदे में ही परिवार के सदस्यों के साथ बैठी हुई थी और सामान्य बातचीत कर रही थी. इसके बाद उसने टॉयलेट जाने की बात कहकर ऊपर छत की तरफ चली गई. काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई.

मां ने बताया, जब वे बेटी को देखने छत पर बने कमरे के पास पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने और खटखटाने पर भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. अनहोनी की आशंका में आसपास के लोगों को आवाज दी. पड़ोसियों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो बेटी को देख चीख निकल गई.

पिता ने बताया, बेटी क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी और पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी. बीमारी की वजह से वह बीते कुछ दिनों से अत्यधिक मानसिक तनाव में थी.

परिजनों ने बताया, बीते शुक्रवार को ही परिवार में एक और दर्दनाक हादसा हुआ था. परिवार के सदस्य की 9 वर्षीय बेटी घर में गमछे से खेल रही थी, तभी खेल-खेल में गमछा उसके गले में कस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. सात दिनों के भीतर दूसरे हादसे से पूरा परिवार सदमे में है.

एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची थी. मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई, उसके उपरांत बॉडी को पोस्टमॉर्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ के नेहरू एन्क्लेव में बनेगा सेना का वाॅर म्यूजियम और कन्वेंशन सेंटर, 125 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें