गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20
गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण कार्य नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है, जो 22 दिनों से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने अब इसे 20 अगस्त तक बंद…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल
गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण कार्य नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है, जो 22 दिनों से बंद है। लोक निर्माण विभाग ने अब इसे 20 अगस्त तक बंद रखने ...और पढ़ें
HighLights
- तरंग ओवरब्रिज 22 दिनों से बंद, बढ़ा इंतजार।
- लोक निर्माण विभाग ने 20 अगस्त तक बंद रखने का अनुरोध किया।
- बारिश और मशीन खराबी से अनुरक्षण कार्य में देरी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तरंग ओवरब्रिज के अनुरक्षण का काम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। 22 दिन से ओवरब्रिज बंद है। अब ओवरब्रिज 20 अगस्त तक बंद रखने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र लिखा है। इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने ओवरब्रिज के अनुरक्षण की अंतिम समयसीमा 30 जुलाई तय की थी। ओवरब्रिज बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
तरंग ओवरब्रिज का निर्माण जून 2013 में किया गया था। आर्य नगर में तरंग टाकिज के पास से तरंग रेलवे क्रासिंग के ऊपर होते हुए हड़हवा फाटक की तरफ गोकुल अपार्टमेंट के सामने तक ओवरब्रिज बना है। यह पुल हड़हवा फाटक की तरफ से गोरखनाथ, एल्युमीनियम फैक्ट्री के साथ ही असुरन, मेडिकल कालेज रोड आदि इलाकों को जोड़ता है। आर्य नगर की ओर से बक्शीपुर, गीता प्रेस, गोलघर, घंटाघर, पांडेयहाता आदि इलाकों की तरफ इस ओवरब्रिज के माध्यम से पहुंचना आसान हो जाता है।
ओवरब्रिज के परीक्षण में बेयरिंग बदलने और अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव बनाया गया था। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन ने 13 जुलाई से काम शुरू कराया था। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। इसके बाद ओवरब्रिज के दोनों तरफ यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। तब ओवरब्रिज का अनुरक्षण कार्य 30 जुलाई तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया था।
नगर निगम के पूर्व उपसभापति और पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि अनुरक्षण कार्य समय से पूरा न होने से हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कई किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। स्कूल जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कार्य जल्द से जल्द पूरा कराना चाहिए।
अवर अभियंता नागेंद्र मणि गुप्ता ने कहा कि यातायात पुलिस विभाग को पत्र लिखकर 20 अगस्त तक ओवरब्रिज बंद रखने की जानकारी दी गई है। हम जल्द से जल्द अनुरक्षण कार्य पूरा कराने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भी हो सकेगा 'वंदे भारत' के एसी का अनुरक्षण, ग्रीन एनर्जी से चमकेगा पूर्वोत्तर रेलवे
50 प्रतिशत काम ही हो सका
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि वर्षा के कारण अनुरक्षण में देर हुई। इसके अलावा मशीन का पंप और कंप्रेशर खराब होने के कारण इसके उपकरण आने में देर हुई। बेयरिंग बदलने के लिए ओवरब्रिज को उठाने वाली हाइड्रोलिक मशीन भी खराब हो गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर विपक्ष के विरोध के कारण उत्तर प्रदेश का अनुपूरक बजट फीका पड़ गया


