दो दिन कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराएगी योगी सरकार, सात जिलों को लेकर शेड्यूल जारी
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Dinesh Rathourलखनऊ, विशेष संवाददाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी सावन कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। इसी मद्देनजर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
Yogi Sarkar: यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। योगी सरकार हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाएगी। इसी मद्देनजर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। पश्चिमी यूपी के सात जिलों में होने वाले इस आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद सहारनपुर में 11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत होगा। दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में पुष्पवर्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट रहेगी।
कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, कांवड़ यात्रा पर रखें नजर: केशव प्रसाद मौर्य
10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित की गई है। पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट की होगी।
महिला कांवड़िये ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, SSP ने नाम रखा गणेश और कार्तिक
कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, इस एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल
वहीं दूसरी ओर मेरठ में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर है। सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा रोहटा क्षेत्र में भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सोमवार को कमिश्नर भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने मेरठ और गाजियाबाद की सीमा स्थित कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों से बातचीत की। अधिकारियों ने भोला झाल पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कोई भी सूचना या जानकारी मिले पर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना देने की बात कहीं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से किसी भी सूरत में कोताही बरते जाने पर कार्रवाई होने से सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


