वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम बदलाव की ओर, झमाझम बरसात की ओर होने जा रहा है मौसम, मानसून का दिखेगा प्रभाव - weather towards changeable heavy rain in eastern region including varanasi
वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम बदलाव की ओर, झमाझम बरसात की ओर होने जा रहा है मौसम, मानसून का दिखेगा प्रभाव वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जहां आने वाले घंटों में घने बादल छाने और बारिश होने की संभ…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम बदलाव की ओर, झमाझम बरसात की ओर होने जा रहा है मौसम, मानसून का दिखेगा प्रभाव
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जहां आने वाले घंटों में घने बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिल ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है लेकिन तापमान में भी अधिकता का दौर बना होने से गर्मी और उमस का भी मेल पर्याप्त बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में मौसम का रुख बदलेगा और उमस के साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार के बाद घने बादलों की सक्रियता का अनुमान जताया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मानसूनी सक्रियता का दौर लोगों को राहत देगा।
सोमवार की सुबह वातावरण में नमी का असर बना रहा तो दूसरी ओर रात में हुई बरसात के बाद वातावरण में नमी का असर भी कुछ राहत देता रहा। हालांकि सुबह उमस का असर रहा और बादलों के बीच भी लोग पसीना पसीना होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार कुल सात मिमी तक बारिश रात में दर्ज की गई है। इसके साथ ही वातावरण में नमी का असर होने के साथ ही लोकल हीटिंंग का असर होगा तो मौसम का रुख भी कुछ बेहतर होगा। मौसम विभाग ने हालांकि अब मौसम का रुख बदलने का अनुमान जताया था।
तापमान का रहा ऐसा हाल
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.9°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। इस दौरान 007.9mm तक बारिश दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता न्यूनतम 78% और अधिकतम 86% दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण का रुख घने बादलों की ओर होने के साथ बारिश भी होगी।
मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान
वातावरण का रुख बदला हुआ है और रात में हुई बरसात का असर सुबह भी बना रहा। सुबह का रुख भी मौसम का कुछ बेहतर तो रहा लेकिन वातावरण का दौर अस्थाई बना हुआ है। जबकि उमस का असर होने के साथ ही नमी का दौर लोगों को पसीना भी बहाता रहा है। हालांकि आइएमडी ने बताया है कि 24 घंटों में मौसम का रुख बदलेगा और घने बादलों का दौर आएगा। इसकी वजह से तापमान में भी कमी आएगी और नमी में भी इजाफा होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Om Prakash Rajbhar accuses SP of evading debate in Uttar Pradesh

वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार दिनों तक झमाझम बरसात का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट - meteorological department said heavy rain alert in purvanchal including varanasi for four days

कानपुर-प्रयागराज रेल सफर होगा सुपरफास्ट, कवच सिस्टम लागू, 160 किमी की रफ्तार से 90 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन - kanpur to prayagraj in just 90 minutes as track gets ready for 160 kmph with kavach system


