Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार - lucknow up weather rain subsides clear skies expected
Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार UP Weather Today: मानसून की विदाई के बाद लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अचानक मौसम बदला, कई जिलों ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार
UP Weather Today: मानसून की विदाई के बाद लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अचानक मौसम बदला, कई जिलों ...और पढ़ें
HighLights
- मानसून की विदाई के बाद यूपी में अचानक बदला मौसम।
- लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज।
- शनिवार दोपहर से प्रदेश में मौसम साफ होने के आसार।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई के बाद बुधवार को लखनऊ समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी (Weather Update) के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच कई जिलों में हल्की से भारी बरसात हुई। गुरुवार को भी करीब 35 जिलों में इसका असर रहा।
राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटे रही। कानपुर में सबसे तेज 76 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद बारिश में कमी आएगी और शनिवार दोपहर से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमर सिंह के अनुसार, गुरुवार को पूर्वांचल और तराई में तेज हवा के साथ बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 92.8 मिमी, अयोध्या में 71 मिमी, श्रावस्ती में 65.8 और रामपुर में 58.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अभी 24 घंटे तक पूर्वी व पश्चिमी जिलोंमें बादलों की आवाजाही और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आने के संकेत हैं। राजधानी में बुधवार और गुरुवार को को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा और बारिश ने मौसम बदल दिया, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई।
यह भी पढ़ें- वंचितों की मजबूत आवाज थे पासवान, उन्हें बिहार जैसा यूपी में भी दिलाएंगे सम्मान: CM योगी
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 40 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा।
यह भी पढ़ें- जरूरत से 100 गुना ज्यादा HIV किट खरीदने पर महाप्रबंधक बर्खास्त, कंपनी को फायदा पहुंचाने के भी लगे आरोप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

208 साल पुराने पत्र ने खोला इतिहास, कानपुर में तैनात मेजर की पत्नी ने लिखा था- तुम्हारे लिए खुशखबरी है! - kanpurs 208 year old letter reveals rich postal history

लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कइयों के स्टॉपेज कम किए गए

केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला


