लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कइयों के स्टॉपेज कम किए गए
लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कइयों के स्टॉपेज कम किए गए यात्रीगण ध्यान दें ! लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव निरस्त किए गए हैं। बरौनी-ल…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, कइयों के स्टॉपेज कम किए गए
यात्रीगण ध्यान दें ! लखनऊ-गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव निरस्त किए गए हैं। बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को 120 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के लिए 10 और 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसका असर लखनऊ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा। कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव निरस्त किए गए हैं। बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को 120 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
सबसे अहम बदलाव 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस में होगा। नौ अक्टूबर को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर गोमती नगर पहुंचेगी। इसके चलते गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट पर नहीं रुकेगी। 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस भी 10 अक्टूबर को रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेंगी। दोनों ट्रेनों के लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वापसी में 02564 नई दिल्ली-बरौनी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन भी 10 अक्टूबर को ऐशबाग पर नहीं रुकेंगी।
इसके अलावा 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस और 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस भी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेंगी। 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। इसका गोंडा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। इसका गोंडा, मनकापुर, बस्ती समेत कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 04013/04014 लौकहा बाजार-आनंद विहार गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और ठहराव की स्थिति जांचने की अपील की है।
गोण्डा-बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी बांद्रा एक्स
रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का शार्ट टर्मिनेशन किया है। बांद्रा टर्मिनस से 10 एवं 17 अक्तूबर को चलने वाली 05037 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी अनारक्षित विशेष गाड़ी बढ़नी के स्थान पर गोण्डा स्टेशन पर 20.45 बजे पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोण्डा से बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

केडीए ग्रेटर कानपुर योजना की जमीन पर प्लाटिंग, बुलडोजर चला

वाराणसी में बोले सीएम योगी: जापान के पास तकनीक-सटीकता, यूपी के पास हुनर और 25 करोड़ का बाजार

काशी से क्योटो और आस्था से अर्थव्यवस्था तक, जापानी कंपनियों के साथ UP के 90,000 करोड़ के समझौते - cm yogi indiajapan friendship a bridge of trust development


