'हम यूपी चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे', बांकीपुर के नतीजों पर बोले रामगोपाल यादव, कहा- अब हद हो चुकी
'हम यूपी चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे', बांकीपुर के नतीजों पर बोले रामगोपाल यादव, कहा- अब हद हो चुकी Curated by: रुचिर शुक्ला|नवभारतटाइम्स.कॉम• Ram Gopal Yadav News: समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने उ…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
'हम यूपी चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे', बांकीपुर के नतीजों पर बोले रामगोपाल यादव, कहा- अब हद हो चुकी
Curated by: रुचिर शुक्ला|नवभारतटाइम्स.कॉम•
Ram Gopal Yadav News: समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव हम दो तिहाई बहुमत से जीतने जा रहे हैं। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी उन्होंने रिएक्ट किया। केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर वार किया।
बीजेपी सरकार पर सपा सांसद का अटैक
दिग्गज सपा नेता और सांसद रामगोपाल यादव आगे कहा कि आखिर हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? बीजेपी पर करारा अटैक करते हुए उन्होंने कहा कि अब हद हो चुकी है और भविष्य में उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। यूपी चुनाव पर वरिष्ठ समाजवादी नेता ने दो टूक कहा कि हम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे।'मनमाने तरीके से ये सरकार काम कर रही'
रामगोपाल यादव ने मंगलवार को संसद परिसर में अपनी बात रखते हुए कहा कि बांकीपुर, दतिया उपचुनाव के नतीजों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जो है देश की जनता के मूड को प्रदर्शित कर रहे हैं। जिस तरह से मनमाने तरीके से ये सरकार काम कर रही, जो चाहे कानून लाया जा रहा। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए कानून और संसद का सहारा लिया जा रहा। आखिर लोग कब तक बर्दाश्त करेंगे। आगे चलकर ये सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। 'हर समस्या का समाधान संभव है' बोले रामगोपाल यादव
इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने संसद में राम मंदिर से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने सोमवार को कहा कि यदि समाधान खोजने की इच्छा हो तो हर समस्या का समाधान संभव है। राम मंदिर का विषय करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है और इसका प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भगवान श्रीराम के भक्तों और हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों ने मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण तक धन, गहने, सोना और चांदी का दान देकर समर्थन किया था, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।NBT चर्चा
मॉनसून सत्र 2026 में अब तक पास हुआ सबसे आकर्षक और प्रभावी बिल कौन सा है?
अपनी राय दें और चर्चा में शामिल होंIndiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


