होम›क्राइम›कानपुर में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई; मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- "कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं"
क्राइम

कानपुर में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई; मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- "कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं"

कानपुर में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई; मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- "कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं" जल शक्ति मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प अभियान है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Te…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 01:04 pm बजे
कानपुर में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई; मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- "कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं"

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई; मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- "कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं"

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प अभियान है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 7, 2026 at 5:35 PM IST

कानपुर/बस्ती : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे. इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई. जल शक्ति मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा जुबानी हमला बोला है.

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि "सेवा ज्योति यात्रा" आज संपन्न हुई है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह सेवा संकल्प अभियान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से 17 अक्टूबर तक सरकार के 25 वर्ष यानी जनता जनार्दन के सेवा के लिए सरकार के 25 वर्ष, आज इसी कारण आमूल चूल परिवर्तन दिखाई दे रहा है.

उन्होंने कहा कि एक गरीब का सम्मान कैसे होना चाहिए, प्रधानमंत्री को देखना चाहिए. एक महिला का सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में चाहे खेल हो, कूद हो, शिक्षा हो, अंतरराष्ट्रीय जगत में हो, चाहे चंद्रमा तक पहुंचाने का यह प्रधानमंत्री का सपना देखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि चाहे गांव के गरीब आत्मनिर्भर बनें, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलें यह किसी से सीखना है तो प्रधानमंत्री मोदी से सीखना चाहिए. उन्होंने कहा कि चार करोड़ पक्का मकान देना हो, 11 करोड़ शौचालय देना हो, 81 करोड़ लोगों को फ्री में भोजन देना हो, यह सब प्रधानमंत्री.

उन्होंने कहा कि एक मां को गैस का कनेक्शन और बिजली का कनेक्शन किसी को देना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यानी लोग आत्मनिर्भर होते हैं तो जीवन धन्य होता है, यही प्रधानमंत्री मोदी का सपना है. उन्होंने कहा कि उनका सपना जो साकार हो रहा है यानी 2047 भारत हमारा विकसित भारत बने, तभी बनेगा जब सभी लोग इस राष्ट्र के प्रति समर्पित रहेंगे, देश के प्रति समर्पित रहेंगे ना जातिवाद, ना क्षेत्रवाद, ना व्यक्तिवाद, ना परिवारवाद, ना वंशवाद एक ही वाद राष्ट्रवाद और विकासवाद.

इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा का कोई एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर आतंक समाप्त हुआ है, नक्सलवाद समाप्त हुआ है, भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण होता है. राज्य के अंदर ना कोई दंगा होता है, ना देश के अंदर कोई बम फटता है तो आज देश बदल रहा है और देश आगे बढ़ रहा है.

बस्ती में "सेवा ज्योति यात्रा" निकाली गई, भाजपा नेता ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवाकाल और उनकी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में "सेवा ज्योति यात्रा" और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन शास्त्री चौक पर किया गया.

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, देश के विकास के रोडमैप और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया विस्तार से साझा की.

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के कोने-कोने और जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. उसके बाद विकसित भारत संकल्प सभा आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश के लगभग 750 प्रशासनिक जिलों को वर्चुअली संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित भारत बनाने का जो मार्गदर्शित संकल्प मिला है, उस संदेश को लेकर सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे. यह केवल किसी एक दल का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामूहिक संकल्प है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा.

कांग्रेस के बयानों और आरोपों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश की जनता अब उनको बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती है. देश की जनता वर्ष 2014 से लगातार केंद्र में और गुजरात में 2001 से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी रही है. आने वाले समय में भी जनता जनार्दन पीएम नरेंद्र मोदी को चौथी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस के कल्चर में है.

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया पागल

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें