यूपीआई पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस: भाजपा सांसद के घर पूजा सामग्री दी, नेताओं की ‘बुद्धि-शुद्धि’ की प्रार्थना - Vidyangar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Aligarh - Begpur vidyangar - Aligarh Congress Protest | UPI Tax Opposition BJP MP Satish Gautam यूपीआई पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस:भाजपा सांसद के घर पूजा सामग्री दी, नेताओं की ‘ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Aligarh
- Begpur vidyangar
- Aligarh Congress Protest | UPI Tax Opposition BJP MP Satish Gautam
यूपीआई पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस:भाजपा सांसद के घर पूजा सामग्री दी, नेताओं की ‘बुद्धि-शुद्धि’ की प्रार्थना
- कॉपी लिंक
अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने UPI भुगतान पर टैक्स लगाने के फैसले का विरोध किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सांसद सतीश गौतम के घर पहुंचकर पूजा सामग्री भेंट की। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा नेताओं की ‘बुद्धि-शुद्धि’ के लिए दिया गया प्रतीकात्मक उपहार बताया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। प्रदर्शन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के निर्देश पर किया गया।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि व्यापारी पहले से जीएसटी की वजह से परेशान हैं और अब डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त टैक्स से उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी। जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह ने भी सरकार पर व्यापारियों पर अनावश्यक करों का बोझ डालने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूजा सामग्री भेंट करने का उद्देश्य सरकार से व्यापारी हितों से जुड़े फैसलों पर पुनर्विचार की अपील करना है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह जादौन, मोहम्मद जियाउद्दीन, पूरनचंद देशमुख, डुगर सिंह, कैलाश बाबू वाल्मीकि, समता सिंह, सरदार अजीत सिंह, शाहरुख खान, शाहिद खान, गया प्रसाद गिर्राज, ओमप्रकाश, डॉ. शंकर लाल, साबिर अहमद, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


