यूपी की बड़ी खबरें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पहली SIT ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, कार्रवाई की पूरी डिटेल बताई - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 17 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव यूपी की बड़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 17 August 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
यूपी की बड़ी खबरें:राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पहली SIT ने ट्रस्ट को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, कार्रवाई की पूरी डिटेल बताई
- कॉपी लिंक
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गृह विभाग ने SIT की फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। रिपोर्ट में आवश्यक कार्रवाई के लिए संस्तुतियां भी दी गई हैं। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के मामले में हस्तक्षेप करने से पहले बनी SIT ने तैयार कर शासन को सौंपी थी।
ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को बनी थी SIT
चढ़ावा प्रकरण की जांच के लिए राज्य सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। इसकी अध्यक्षता लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की थी। SIT में आईजी रेंज किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था।
23 जून को सौंपी थी प्रारंभिक रिपोर्ट
SIT ने 23 जून को शासन को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें मामले में कार्रवाई को लेकर कई कठोर संस्तुतियां की गई थीं। इसी प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को पहली FIR दर्ज की गई।
यह मुकदमा ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में दर्ज हुआ था।
8 नामजद, अन्य अज्ञात आरोपी
FIR में कुल 8 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं। इनके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया।
मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) और PC Act की धारा 13(1)(a) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट जारी, 1468 अभ्यर्थी चयनित; अनारक्षित और OBC की कटऑफ 68.25 अंक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया। 1468 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अनारक्षित और OBC वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक रही।
आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के 849, SC के 356, ST के 7, OBC के 139 और EWS के 117 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, सहायक मजिस्ट्रेट बने संयुक्त मजिस्ट्रेट
यूपी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों (सहायक मजिस्ट्रेटों) का तबादला कर उन्हें विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से सौंपी गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक मुरादाबाद के सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। फतेहपुर में तैनात नौशीन को बस्ती, उन्नाव के शौर्य अरोड़ा को बदायूं, बिजनौर के कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर तथा गाजियाबाद के अयान जैन को आजमगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नई तैनाती दी गई है।
इसके अलावा सुल्तानपुर से रिदम आनंद को कानपुर देहात, लखनऊ से रमेश चंद्रा वर्मा को बलिया, झांसी से श्री जी अक्षय दीपक को कुशीनगर, बाराबंकी से तेजस के को मैनपुरी और लखीमपुर खीरी से मनीषा धावे को झांसी भेजा गया है।
सुलतानपुर में ईंट भट्ठा मलिक से रंगदारी मांगने वाले 4 को उम्रकैद, कोर्ट ने 3.98 लाख का लगाया जुर्माना; गोली मारकर की थी हत्या
सुल्तानपुर में ईंट भट्ठा मलिक के रंगदारी की मांग पूरी न करने पर 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कोर्ट ने 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषियों पर 3 लाख 98 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
जुर्माने की 80 प्रतिशत राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की मांग पूरी न करने पर युवक की गोली मारकर हत्या की थी। मामला अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…
अम्बेडकरनगर में पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 7 बरी, कोर्ट ने 27 साल पुराने बलवा मामले में सुनाया फैसला
अंबेडकरनगर में अकबरपुर बिजलीघर के सामने 1999 में हुए बलवा मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय समेत सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
फैसले के साथ ही करीब ढाई दशक से लंबित इस मुकदमे का निस्तारण हो गया। घटना के बाद पुलिस ने बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
गोरखपुर में 3 बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, नागपंचमी पर नहाने गए थे
गोरखपुर में घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने तालाब से तीनों को निकाला। हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत बताया। घटना बांसगांव के बदौली बाबू में सोमवार सुबह 10 बजे की है।
मृतकों में सचिन पुत्र भजुराम, अनुज पुत्र सत्य प्रकाश और हरीश पुत्र राधेश्याम हैं। 14 साल का सचिन क्लास-6 में पढ़ता था। उसका एक भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। अनुज पुत्र सत्य प्रकाश की उम्र 9 साल थी। वह क्लास-3 में पढ़ता था और उसका एक भाई है। पिता गुजरात में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। हरीश पुत्र राधेश्याम की उम्र 12 साल थी। वह क्लास-5 का छात्र था। हरीश की एक बहन हैं। पिता दुबई में मजदूरी करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
थार-क्रेटा से करते थे हेरोइन की स्मगलिंग, 6 गिरफ्तार: ढाई करोड़ की कीमत का नशा बरामद, लखनऊ से खरीदकर सोनभद्र में बेचते थे
सोनभद्र में लखनऊ से हेरोइन खरीदकर जिले के अलग-अलग इलाकों में करने वाले ग्रुप को पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपए है। थार और क्रेटा से हेरोइन की स्मगलिंग करते थे।
पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन इलाके में संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों से हेरोइन लेकर इलाके में पहुंचने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी में मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 4 राउंड फायरिंग हुई
वाराणसी में रविवार देर रात पुलिस और दो लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। लालपुर-पांडेयपुर इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी और भागने लगे।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बैकअप फोर्स के साथ एसओजी को मौके पर बुलाया। इसके बाद बदमाशों का पीछा किया गया।
पुलिस की कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे बाइक से गिर पड़े। घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी पहचान हुई। दोनों गोरखपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों वाराणसी में कई लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वारदात के बाद गोरखपुर और बिहार भाग जाते थे। पढ़िए पूरी खबर…
वाराणसी-'नॉट-लोडेड' पिस्टल से चली गोली, एयरपोर्ट स्क्रीनिंग पर उठे सवाल: 21 कारतूस मिले, 22वां खोखा लापता; शिवसेना नेता से 4 घंटे हुई पूछताछ
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान गोली चलने की वारदात ने एयरपोर्ट स्क्रीनिंग जोन की पोल खोल दी। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के सुरक्षा मानकों और एयरपोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
'नॉट-लोडेड' पिस्टल का दावा करने वाले शिवसेना नेता 5 घंटे की पूछताछ में पिस्टल लोडिंग की गलती नहीं बता पाया। शिवसेना नेता और पूर्व पार्षद कमलेश राय से पुलिस ने 21 कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। एयरपोर्ट पर कर्मचारियों को घायल करने वाली गोली के खोखे की तलाश अब तक जारी है।
उधर, आरोपी कमलेश को गिरफ्तारी के बाद शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई तो शुरू कर दी गई है, लेकिन भविष्य में ऐसी जानलेवा लापरवाही रोकने के लिए एयरपोर्ट्स पर नो-फ्लाई लिस्ट जैसे कड़े दंडात्मक प्रावधान भी करने की तैयारी है। पढ़िए पूरी खबर…
आगरा में हिंदू नेताओं ने ताजमहल में की पूजा-अर्चना: गंगाजल चढ़ाया और भगवा ध्वज लहराया, बोले- शिव मंदिर है
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मेहताब बाग पहुंचे। यहां यमुना किनारे से ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए धार्मिक कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने आरती उतारी, जबकि मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने शिव चालीसा का पाठ किया और भगवा ध्वज भी लहराया।
इससे पहले सावन के पहले सोमवार को संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने पहुंची थीं। उस समय जल चढ़ाने का प्रयास किया गया था। अब तीसरे सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मेहताब बाग से पूजा-अर्चना की। उनका कहना है कि तेजो महालय से जुड़े दावों की सच्चाई इतिहास और प्रमाणों के आधार पर सामने आनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में गंगा में डूबे दो मौसेरे भाई, गुदारा घाट पर डीसीपी के निरीक्षण के बाद हादसा; तलाश जारी
कानपुर के बिठूर गुदारा घाट पर सुबह गंगा नहाने गए दो मौसेरे भाई डूब गए। दोनों चेतावनी वाली रस्सी पार कर गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए। एक भाई वीडियो बना रहा था। दोनों के नहीं दिखने पर उसने शोर मचाया। सूचना पर गोताखोर और जल पुलिस पहुंची। SDRF टीम दोनों की तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट - up govt submits first sit report on ram mandir donation theft

राम मंदिर दान 'चोरी': एसआईटी ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी, उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे ट्रस्ट को भेजा

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां


