होमधर्म-आस्थाVaranasi Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, वाराणसी में आज भारी बारिश का अलर्ट - varanasi monsoon heavy rain alert for eastern up today
धर्म-आस्था

Varanasi Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, वाराणसी में आज भारी बारिश का अलर्ट - varanasi monsoon heavy rain alert for eastern up today

Varanasi Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, वाराणसी में आज भारी बारिश का अलर्ट पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी में पिछले 24 घ…

Jagran के अनुसार26 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
Varanasi Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, वाराणसी में आज भारी बारिश का अलर्ट
 - varanasi monsoon heavy rain alert for eastern up today

सौजन्य से:- Jagran

Varanasi Weather Update: पूर्वी यूपी में मानसून सक्रिय, वाराणसी में आज भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी में पिछले 24 घंटों में 119.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, और महीने के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

HighLights

- पूर्वी यूपी में मानसून फिर हुआ सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट।

- वाराणसी एयरपोर्ट पर 119.8 मिमी बारिश हुई दर्ज।

- महीने के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत मानसूनी द्रोणी के प्रभाव से पूर्वांचल में मानसून एक बार फिर मजबूत हो गया है। यद्यपि मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में जम्मू एवं देहरादून की ओर खिसक चुका है, लेकिन झारखंड के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण इसका पूर्वी छोर शाहजहांपुर, निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र और दीघा से होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।

इस मजबूत मानसूनी प्रवाह के चलते 27 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। बनारस में पिछले 24 घंटों के दौरान (सुबह आठ बजे तक) वाराणसी एयरपोर्ट क्षेत्र में 119.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है, इसके कारण शहरी व देहात क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री कम) जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री (सामान्य से 1.1 डिग्री कम) रहा। 26 और 27 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, एक-दो दौर की बारिश व गरज-चमक होगी। हालांकि, बुधवार से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी लेकिन महीने के अंत तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बौछारों का दौर बना रहेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें