हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज: वाराणसी की बालिका टीम तीनों वर्गों में सेमीफाइनल में जीती, बस्ती-अलीगढ़ और झांसी को हराया - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Girls Team Reaches Handball State Championship Final | Lalpur हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज:वाराणसी की बालिका टीम तीनों वर्गों में सेमीफाइनल में जीती, बस्ती-अल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Girls Team Reaches Handball State Championship Final | Lalpur
हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल आज:वाराणसी की बालिका टीम तीनों वर्गों में सेमीफाइनल में जीती, बस्ती-अलीगढ़ और झांसी को हराया
- कॉपी लिंक
वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं हैंडबाल स्टेट विद्यालयी प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज खेले जाएंगे। सुबह 8 बजे से बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच होने थे लेकिन बारिश की वजह से उन्हें रोक दिया गया है।
इसके पहले सोमवार की शाम हुए बालिका वर्ग के तीन वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने झांसी, अलीगढ़ और बस्ती मंडल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज बालक वर्ग के सेमीफाइनल खेले जाने हैं।
वाराणसी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन लालपुर स्टेडियम में हो रहे स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत वाराणसी की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे।
पहला मैच सब जूनियर वर्ग में वाराणसी और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। जिसे वाराणसी ने 10-03 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
वंशिका और आयूषी के आगे बेबस रहे प्रतिद्वंदी सब जूनियर वर्ग के इस सेमीफाइनल मैच में शुरू से ही वाराणसी की टीम का दबदबा रहा। वाराणसी की तरफ से वंशिका, आयूषी और आकृति ने दोनों विंग से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आक्रमण की निति से पहले ही हाफ में टीम वाराणसी 5-1 से आगे हो गई।
दुसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हॉफ में वाराणसी मंडल ने बाएं विंग से आक्रमण किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 10-3 गोल से आगे थी।
जूनियर बालिका वर्ग में झांसी मंडल को हराया जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 12-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल की तरफ से रितिका पटेल, अनीशा सिंह , सोनाली पाल और गोलकीपर सेजल ने शुरू से बढ़िया तालमेल अपनाते हुए झांसी मंडल को शुरू से दबाव में रखा।
रितिका पटेल की अगुवाई में वाराणसी मंडल हॉफ टाइम तक 7-2 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति अपनाई और बाएं विंग से आक्रमण किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी उस समय वाराणसी मंडल 12-3 गोल से आगे थी।
सीनियर बालिका वर्ग में बस्ती को हराया
सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल बस्ती मंडल को 11-3 गोल से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल की तरफ से दीपिका प्रजापति, तनु विश्वकर्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति यादव के बेहतरीन से वाराणसी मंडल की टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हॉफ टाइम तक वाराणसी मंडल 7-1 गोल से आगे थी।
दूसरे हाफ में भी वाराणसी मंडल की बालिकाओं का दबदबा बना रहा। छोटे-छोटे पास के सहारे वाराणसी मंडल की टीम ने खूब गोल किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 11-3 से आगे थी।
- LIVEकाशी में 15 घंटे बारिश, अस्पताल-घरों में घुसा पानी: BHU में मरीज को कंधे पर लादकर पहुंचे लोग, सड़कें तालाब बनीं, कारें फंसीं
- वाराणसी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पर FIR: स्कूल की हालत दिखाते हुए वीडियो बनाया, प्रधानाचार्य बोले- भ्रम फैलाया गया
- 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9 बजे तक शुभ मुहूर्त: इस साल भद्रा नहीं, भाइयों को न बांधें कार्टून वाली राखी; जानें शुभ संयोग के बारे में
- वाराणसी में भारी बारिश का रेड अलर्ट: बंद हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, मंगलवार को अवकाश
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश की चुनावी कहानी: 1951 से 2022 तक कैसे बदली सियासत, कौन-कौन बना मुख्यमंत्री

क्या है CM योगी का 'कौशल प्रदेश' विजन? जानें UP के युवाओं के लिए मास्टरप्लान Badhta UP

वाराणसी मंडल की बालिकाएं इतिहास रचने के कगार पर


