कानपुर: 3 करोड़ की नशीली सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और वाराणसी तक जुड़ा नेटवर्क
कानपुर: 3 करोड़ की नशीली सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और वाराणसी तक जुड़ा नेटवर्क कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाबूपुरवा से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की 2500 शीशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया ह…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर: 3 करोड़ की नशीली सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और वाराणसी तक जुड़ा नेटवर्क
कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बाबूपुरवा से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की 2500 शीशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 9, 2026 at 6:24 PM IST
|Updated : October 9, 2026 at 6:42 PM IST
कानपुर: कानपुर शहर में प्रतिबंधित और नशीली सीरप की अवैध तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने बाबूपुरवा के ढकनापुरवा इलाके से छापेमारी करके एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा.
आरोपी के पास से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की 2500 शीशियां बरामद हुई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपये बताई जा रही है.
दिल्ली की फर्म से फर्जी बिल पर मंगवाया गया था माल: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मिहिर कुमार ठाकुर बताया है. वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है और फिलहाल कानपुर के बर्रा क्षेत्र में किराए पर रह रहा था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि 'टर्बो-टी' नाम की यह नशीली सीरप नई दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित 'नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसेस' नाम की फर्म से मंगवाई गई थी. इसे फर्जी बिल के सहारे वाराणसी के सारनाथ स्थित एक ट्रेडर्स के पते पर भेजा जाना था.
प्रयागराज में कार्रवाई के बाद कानपुर में छिपाया था स्टॉक: आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले इसी गिरोह और इसी फर्म की सीरप की एक खेप प्रयागराज में पकड़ी जा चुकी है. प्रयागराज में हुई कार्रवाई के बाद तस्कर सतर्क हो गए थे और बचा हुआ माल कानपुर के एक ट्रांसपोर्ट से उठवा लिया गया था. पकड़ाने के डर से आरोपी ने इस स्टॉक को बाबूपुरवा के एक गोदाम में छिपाकर रख दिया था. यहां से इस माल को प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई करने की पूरी योजना थी.
मुकदमा दर्ज, गिरोह के बाकी साथियों की तलाश जारी: बाबूपुरवा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम की तहरीर पर आरोपी मिहिर कुमार ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब दिल्ली की संबंधित फर्म और वाराणसी के कारोबारी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस की कोशिश है कि इस पूरे अंतर्राज्यीय नशीली दवाओं के सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द बेनकाब किया जा सके.
यह भी पढ़ें- जेब में फटा iPhone: उपभोक्ता आयोग ने दिया नया फोन या रुपये वापस करने का आदेश, इलाज का खर्च देगी कंपनी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट ने योजना जारी रखने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार देगी मुफ्त सिलिंडर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

गोरखपुर की प्रतिभा सरोज को यूपी पुलिस में मिली नौकरी: श्रीराम आसरे कन्या इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल - Bailo(Gorakhpur Sadar) News


