दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट ने योजना जारी रखने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
CM Yogi Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
CM Yogi Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
हाइलाइट्स
दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर रिफिल।
योजना पर खर्च होंगे 2142.78 करोड़ रुपये।
लखनऊ: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल देने की व्यवस्था जारी रखने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस योजना पर राज्य सरकार 2142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
कैबिनेट बैठक के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि गरीब परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंत्रिपरिषद ने योजना को आगे जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल दिए जाएंगे।
अक्टूबर से दिसंबर तक पहला चरण
योजना के तहत पहला मुफ्त सिलेंडर रिफिल अक्टूबर से दिसंबर के बीच दीपावली के अवसर पर दिया जाएगा। वहीं, दूसरा मुफ्त सिलेंडर रिफिल जनवरी से मार्च 2027 के बीच होली के अवसर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आधार से जुड़ा बैंक खाता होना जरूरी
योजना का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा होगा और आधार प्रमाणीकरण पूरा होगा। सरकार ने मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ पाने के लिए यह शर्त निर्धारित की है।
पिछले वर्षों की व्यवस्था रहेगी जारी
योगी सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली और होली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।
सरकार के अनुसार, इस योजना से गरीब परिवारों में स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ेगा। साथ ही, महिलाओं और बच्चों को परंपरागत ईंधन के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी।
योगी सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देने के फैसले पर आपकी क्या राय है? अपने विचार कमेंट में बताएं।
लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।
उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।
देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार देगी मुफ्त सिलिंडर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

गोरखपुर की प्रतिभा सरोज को यूपी पुलिस में मिली नौकरी: श्रीराम आसरे कन्या इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल - Bailo(Gorakhpur Sadar) News

CM योगी कैबिनेट की बैठक, राज्यकर की ब्याज माफी से उज्ज्वला सिलेंडर तक 30 प्रस्तावों पर होगी चर्चा


