होमक्राइमफैक्ट चेक: वाराणसी के फैमिली कोर्ट का वीडियो सीजेपी प्रोटेस्ट का बताकर हुआ वायरल
क्राइम

फैक्ट चेक: वाराणसी के फैमिली कोर्ट का वीडियो सीजेपी प्रोटेस्ट का बताकर हुआ वायरल

Advertisement जोर-जोर से रोती हुई लड़की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उसके चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस…

Aaj Tak News के अनुसार30 जुलाई 2026 को 07:27 pm बजे
फैक्ट चेक: वाराणसी के फैमिली कोर्ट का वीडियो सीजेपी प्रोटेस्ट का बताकर हुआ वायरल

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

जोर-जोर से रोती हुई लड़की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उसके चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं.

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस लड़की ने जंतर मंतर प्रोटेस्ट में जाकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को भद्दी गालियां दी थीं. इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने उसे ढूंढ निकाला और अच्छी तरह सबक सिखाया.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "इस लड़की को बोलने से पहले सोचना चाहिए था. माफी गलती के लिए दी जाती है, अपराध के लिए तो सजा ही मिलती है."

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो वाराणसी की एक फैमिली कोर्ट का है, जहां इस महिला ने अपने पति पर मारपीट और गहने छीनने का आरोप लगाया था.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स करने पर हमें ये न्यूज-18 इंडिया के 18 जुलाई के यूट्यूब वीडियो में मिला. यहां इसे वाराणसी में एक महिला के साथ उसके पति की मारपीट का बताया गया है.

वहीं प्रभात खबर के एक्स पोस्ट में इसी वीडियो का दूसरा हिस्सा भी मौजूद है. उसके मुताबिक ये वीडियो वाराणसी की एक फैमिली कोर्ट का है, जहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया था कि उसने महिला को बुरी तरह पीटा, और साथ ही गहने-जेवर भी छीन लिए.

इस घटना से संबंधित तमाम न्यूज रिपोर्ट्स मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में नजर आ रही पीड़िता का नाम अर्चना मिश्रा है. अर्चना ने बताया कि वो अपने मुकदमे की पैरवी के लिए सुबह 11:45 बजे फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जहां उनका पति अखंड प्रताप उपाध्याय पहले से मौजूद था.

Advertisement

अर्चना ने आरोप लगाया कि उनके पति ने कोर्ट परिसर में ही उनके साथ गाली-गलौज की और बुरी तरह मारपीट भी की, जिससे उन्हें काफी चोटें भी आईं. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

साफ है कि वाराणसी की एक फैमिली कोर्ट में पहुंचे पति-पत्नी के आपसी विवाद के मामले को सीजेपी प्रोटेस्ट से जोड़ा जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?

सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.

आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं

सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.

आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें