वाराणसी में फैज ने 'सनी' बनकर हिंदू युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज -
वाराणसी में फैज ने 'सनी' बनकर हिंदू युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज वाराणसी में फैज ने सनी बनकर पश्चिम बंगाल की एक महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में फैज ने 'सनी' बनकर हिंदू युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
वाराणसी में फैज ने सनी बनकर पश्चिम बंगाल की एक महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें
HighLights
- फैज ने सनी बनकर युवती से किया दुष्कर्म
- दो लोगों पर केस दर्ज
- पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आदमपुर निवासी मो. फैज ने सनी बनकर पश्चिम बंगाल की एक महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित युवक युवती को घर न ले जाकर फुलवरिया में किराये का कमरा लेकर उसमें रहने लगा।
युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे अपनी असलियत बताते हुए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। युवती विरोध पर उतारू हुई तो फैज अपने भाई इब्राहिम संग मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया और होटलों में भेजने लगा। युवती ने थाना कैंट में केस दर्ज कराया तो पुलिस आरोपित भाइयों की तलाश में जुट गई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात आदमपुर निवासी मोहम्मद फैज से हुई थी। आरोप है कि फैज ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और खुद को सनी मिश्रा बताया। युवती से दोस्ती की और नजदीकियां बढ़ा ली।
युवती पश्चिम बंगाल लौट गई तो उसे शादी का भरोसा देकर वाराणसी बुलाया। यहां एक होटल में शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और चोरी से अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपित की पहचान सामने आई तो धर्म परिवर्तन करने निकाह का दबाव बनाया।
विरोध करने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे गलत कार्य के लिए विवश कर दिया। फैज अपने भाई इब्राहिम संग उसे देह व्यापार में धकेल दिया और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजा। ग्राहकों से मिलने वाली रकम आरोपित क्यूआर कोड से बैंक खातों में मंगा लेते थे।
खबरें और भी
दिसंबर 2025 में फुलवरिया स्थित उसके किराये के मकान से करीब 20 ग्राम सोने के कंगन, घरेलू सामान और 25 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए।
यह भी पढ़ें- वाराणसी में कुंभा एक्सप्रेस ट्रेन से 150 साल पुराने दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख बताई गई कीमत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


