होमउत्तर प्रदेशवाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में इस सप्‍ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख - varanasi and purvanchal rain forecast heavy showers expected soon
उत्तर प्रदेश

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में इस सप्‍ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख - varanasi and purvanchal rain forecast heavy showers expected soon

वाराणसी सहित पूर्वांचल में इस सप्ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख वाराणसी और पूर्वांचल में हाल ही में हल्की बारिश हुई है, लेकिन अब 4 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह…

Jagran के अनुसार2 अगस्त 2026 को 07:18 am बजे
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में इस सप्‍ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख
 - varanasi and purvanchal rain forecast heavy showers expected soon

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी सहित पूर्वांचल में इस सप्ताह झूमकर बरसने जा रहे बादल, नोट कर लें बरसात की तारीख

वाराणसी और पूर्वांचल में हाल ही में हल्की बारिश हुई है, लेकिन अब 4 अगस्त से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बादलों की आवाजाही ...और पढ़ें

HighLights

- पूर्वांचल में 4 अगस्त से झमाझम बारिश का अनुमान है।

- इस सप्ताह बादलों की आवाजाही, उमस और गर्मी रहेगी।

- वाराणसी में अधिकतम तापमान 35.7°C, न्यूनतम 27.2°C रहा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में विगत कुछ दिनों से बारिश तो हुई और बादल भी रहे लेकिन झमाझम बरसात का दौर नहीं आया। हालांकि मौसम विभाग ने चार अगस्त के बाद मौसम का रुख घने बादलों की ओर होने का अनुमान जताया है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और घने बादलों के बीच बारिश भी लगातार हो सकती है। जबकि इस पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने बादलों की आवाजाही का रुख बने रहने का अनुमान जताया है।

रविवार की सुबह वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं का असर भी देखने को मिला। हालांकि बादलों की सक्रियता और पुरवा के प्रभाव से गर्मी का अधिक असर नहीं रहा लेकिन उमस का असर बने रहने से दोपहर में लोगों को पसीना पसीना भी होना पड़ा। जबकि बादलों की घनी सक्रियता पूर्वांचल में बनी हुई है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि लोकल हीटिंंग का असर होने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 35.7°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान आर्द्रता न्यूनतम 76% ओर अधिकतम 86% दर्ज की गई। आर्द्रता में दो दिनों में कमी आई है जिसकी वजह से बारिश भी नहीं हुई और बादलों की आवाजाही के बीच उमस में भी इजाफा रहा। जबकि चार अगस्त से मौसम विभाग ने बारिश में तेजी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने तीन अगस्त तक बादलों के सामान्य रुख का अनुमान लगाया है जबकि इसके बाद घने बादलों की सक्रियता होगी और बादलों की आवाजाही की वजह से बूंदाबांदी का भी दौर हो सकता है। इसके साथ ही सप्ताह के आखिर में बादलों की सघनता और बारिश का योग मौसम विज्ञानी बता रहे हैं। हालांकि अब मानसून का ठौर मात्र साठ दिन या दो माह ही शेष बचा है। ऐसे में जितनी भी बारिश हो सके वह पूर्वांचल के लिहाज से बेहतर रहने का अनुमान है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें