होमधर्म-आस्थावाराणसी: बरसात में नमी से दो महीने में ही धंसने लगी एयरपोर्ट की नई सड़क, जगह-जगह पड़ीं दरारें; हादसे का खतरा
धर्म-आस्था

वाराणसी: बरसात में नमी से दो महीने में ही धंसने लगी एयरपोर्ट की नई सड़क, जगह-जगह पड़ीं दरारें; हादसे का खतरा

वाराणसी: बरसात में नमी से दो महीने में ही धंसने लगी एयरपोर्ट की नई सड़क, जगह-जगह पड़ीं दरारें; हादसे का खतरा बरसात में नमी के कारण एयरपोर्ट की नई सड़क दो महीने में ही धंसने लगी है। घमहापुर-धर्मनपुर में पुलिया के सामने सड…

Amar Ujala के अनुसार1 सितंबर 2026 को 02:31 am बजे
वाराणसी: बरसात में नमी से दो महीने में ही धंसने लगी एयरपोर्ट की नई सड़क, जगह-जगह पड़ीं दरारें; हादसे का खतरा

सौजन्य से:- Amar Ujala

वाराणसी: बरसात में नमी से दो महीने में ही धंसने लगी एयरपोर्ट की नई सड़क, जगह-जगह पड़ीं दरारें; हादसे का खतरा

बरसात में नमी के कारण एयरपोर्ट की नई सड़क दो महीने में ही धंसने लगी है। घमहापुर-धर्मनपुर में पुलिया के सामने सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। किनारों की पटरी भी बदहाल हो गई है। सड़क धंसने और दरारों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच और जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद स्टेट हाईवे-98 पर बाबतपुर रेलवे ट्रैक तक बनाई गई नई सड़क को बने अभी दो महीने नहीं हुए हैं, कई जगहों दो से तीन इंच तक दरारें पड़ गई हैं। कई जगह सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। 2700 मीटर लंबी सड़क के निर्माण में 36 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पटरी सहित सड़क की चौड़ाई 18 मीटर है। मुख्य सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी है।

निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की सतह पर दरारें और धंसाव सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरी सड़क पर कई स्थानों पर दरारों तो हैं ही कई हिस्सा नीचे बैठ गया है। घमहापुर-धर्मनपुर के पास पुलिया के सामने सड़क धंस गई है। बारिश के बाद सड़क किनारों से मिट्टी कटने के कारण पटरी भी कमजोर हो गई है। यह मार्ग बाबतपुर रेलवे स्टेशन और कई जिलों को जोड़ता है।

गाजीपुर से बिहार तक जोड़ता है मार्ग

स्टेट हाईवे-98 वाराणसी को गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बिहार से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है और प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लगन और शादी के सीजन में यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क की मौजूदा स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है।

सड़क निर्माण का काम अभी जारी है। बारिश के दौरान सड़कों की समस्या पता चलती है। इसके बाद पटरी का कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य होने के बाद सुधार कार्य भी कराए जाएंगे। - धर्मेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें