मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल: कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh UP Kanwar Yatra 2026 Meerut Police Assault Kanwar Yatra Live Updates Video मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल:कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh UP Kanwar Yatra 2026 Meerut Police Assault Kanwar Yatra Live Updates Video
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, सिपाही घायल:कल गाजियाबाद में जाम लगाया, लखनऊ में स्कूल वैन में तोड़फोड़ की थी
- कॉपी लिंक
मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ कांवड़िए कांवड़ के साथ सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान हरिद्वार जल लेने जा रहे दो अन्य कांवड़ियों की बाइक ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी।
इससे कांवड़ खंडित हो गई। दोनों गुटों में बहस और मारपीट शुरू हो गई। SP अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची।
कांवड़ को बाइक से टक्कर मारने वाले सोनू और उसके साथी को जीप से ले जाने लगी, तभी कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। गाड़ी से खींचकर पीटने लगे। बीच-बचाव में सिपाही के हाथ, कंधे-चेहरे पर चोटें आईं हैं।
सोमवार को गाजियाबाद और यूपी में बवाल हुआ
1. गाजियाबाद में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, एंबुलेंस से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई थी गाजियाबाद के मुरादनगर में सोमवार सुबह 6 बजे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में कांवड़ियों की कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ गए। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबा जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत कराया। पढ़िए
2. लखनऊ में कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की, चीखते-चिल्लाते रहे मासूम बच्चे लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। ड्राइवर वैन छोड़कर भाग गया। बच्चे डरकर चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भीड़ जुटी तो कांवड़िए भी भाग निकले। बताया गया कि वैन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए की भेष में उपद्रवी युवकों ने वैन पर हमला किया। पढ़िए
कहीं रावण बने कांवड़िए, कहीं घुटनों के बल चल रहे
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे मूलचंद त्यागी हर साल रामलीला में रावण का किरदार निभाते हैं। उनका कहना है कि आज दरिंदों से रक्षा के लिए हर भाई को बहन के लिए रावण बनना चाहिए।
वहीं, संभल में एक कांवड़िया अपनी कांवड़ में एक तरफ योगी और दूसरी तरफ संभल एसपी केके बिश्नोई की तस्वीर लगाए है। शामली में डीएम और एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।
मेरठ के 65 साल के हरपाल नाथ हरिद्वार से 33 लीटर गंगाजल लेकर घुटनों के बल चल रहे हैं। वे पेट में रस्सी से बांधकर चार पहियों वाली कांवड़ खींच रहे हैं।
कांवड़ यात्रा की 3 तस्वीरें-
यूपी में कांवड़ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर कांवड़ियों का आवागमन जारी है। रात करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में कावड़ियों का जत्था मार्ग पहुंचा। इस दौरान शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों में उनकी सेवा की गई। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर एंट्री गेट को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में कांवड़ चढ़ाने निकले विजय ने बताया- यूपी में प्रशासन खूब सपोर्ट कर रहा है। उत्तराखंड में प्रशासन हम लोगों का सपोर्ट नहीं कर रहा। यूपी में आते ही हमें पूरी सुविधाएं मिल रही हैं। हमें कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी में खूब मजा आ रहा है।
- कॉपी लिंक
शामली में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शांति केयर हॉस्पिटल के बाहर बने कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उनका हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मेरठ के SSP अविनाश पांडे ने बताया- 2-3 जुलाई की रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कांवड़ियों ने पुलिस अधिकारियों को गाड़ी से उतारने के बाद उन पर हमला किया। ये तथ्य गलत है... कांवड़िए अपनी कांवड़ के साथ सड़क पर बैठे थे, जो उनके लिए रिजर्व है। सोनू और उसका साथी, हरिद्वार जल लेने जा रहे थे, उनकी बाइक से कांवड़ को टक्कर लग गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इससे बहस और मारपीट हुई।
उन्होंने बताया- दौराला पुलिस और सेक्टर पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जैसे ही सोनू और उसके साथी को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा था, कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में सोनू और उसका साथी दिख रहे हैं, पुलिस अधिकारी नहीं। बीच-बचाव के दौरान, दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया। सेक्टर पुलिस इंचार्ज ने दोषी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी बाइक जब्त कर ली है। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे बाइक सवार कांवड़ियों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की। डरकर वैन सवार बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। ड्राइवर भाग गया। मौके पर भीड़ जुटने पर कांवड़िए भाग गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पता चला कि वैन की हल्की-सी टक्कर के बाद कांवड़ियों ने हमला किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कांवड़िए के भेष में युवकों ने स्कूल वैन पर हमला किया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिए हमला करने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना चौक क्षेत्र के चरक चौराहे पर हुई।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैबृजभूषण अब दिखाएंगे चुनावी दबदबा: अखिलेश का राजतिलक करेंगे ब्राह्मण, फर्जी पुलिस चौकी वाला DSP मैडम का खास
- यूपी एक्सप्लेनरसंसद में भगवा ड्रामा पर सपा ने यू-टर्न क्यों लिया: रामगोपाल बोले- गलत हुआ; क्या संतों के गुस्से से बैकफुट पर आए अखिलेश?
- यूपी के मदरसों में BA-MA की पढ़ाई पर रोक लगेगी: पुरानी डिग्रियां भी रद्द होंगी, योगी कैबिनेट में 21 से अधिक प्रस्ताव मंजूर होंगे
- भास्कर एनालिसिसपेपर लीक से पॉलिटिक्स तक...क्यों Gen-Z को साध रहीं पार्टियां: राहुल-योगी-अखिलेश-मायावती सब युवाओं के पीछे, कौन जीतेगा भरोसा?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


